मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दमनकारी शासन से लड़ने के लिए गैर-भाजपाई CMs और सभी प्रगतिशील ताकतों को एक साथ आने की जरूरत: केंद्रीय जांच एजेंसियों के 'दुरुपयोग' के खिलाफ ममता बनर्जी ने किया विपक्षी बैठक का आह्वान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र सरकर पर केंद्रीय एजेंसियों पर गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस दिशा में आगे की रणनीति तय करने के लिए गैर…

दमनकारी शासन से लड़ने के लिए गैर-भाजपाई CMs और सभी प्रगतिशील ताकतों को एक साथ आने की जरूरत: केंद्रीय जांच एजेंसियों के 'दुरुपयोग' के खिलाफ ममता बनर्जी ने किया विपक्षी बैठक का आह्वान
दमनकारी शासन से लड़ने के लिए गैर-भाजपाई CMs और सभी प्रगतिशील ताकतों को एक साथ आने की जरूरत: केंद्रीय जांच एजेंसियों के 'दुरुपयोग' के खिलाफ ममता बनर्जी ने किया विपक्षी बैठक का आह्वान | फ़ोटो: TVL News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र सरकर पर केंद्रीय एजेंसियों पर गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस दिशा में आगे की रणनीति तय करने के लिए गैर भाजपाई नेताओं से एकजुट होने की अपील की है| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर सभी विपक्षी नेताओं को भगवा पार्टी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने का आग्रह किया और एक बैठक बुलाई है। 



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवा पार्टी से एकजुट होकर लड़ने के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई|ममता ने विपक्षी नेताओं को लिखे पत्र में यह भी कहा कि,'' गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों, सभी प्रगतिशील ताकतों को एक साथ आने और इस केंद्र में दमनकारी शासन से लड़ने के लिए समय की आवश्यकता है| आइए हम उस सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए एकीकृत विरोध का कारण बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसका देश हकदार है|



ममता बनर्जी ने लिखा है कि "लोकतंत्र पर बीजेपी के द्वारा सीधा हमला हो रहा है, मैं इसे लेकर चिंता जाहिर कर लिख रही हूँ। केंद्रीय एजेंसियों जैसे- CBI, सेंट्रल विजिलेंस कमिशन, ED और इनकम टैक्स का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।"



ममता बनर्जी ने आगे लिखा, विपक्षी दल के तौर पर हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि इस सरकार को उसके कामों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। मैं सभी से एक जगह पर सुविधा के अनुसार, मीटिंग के लिए एक साथ आने की अपील करती हूं ताकि आगे की रणनीति पर काम करने के लिए विचार किया जा सके।' ममता बनर्जी ने इस पत्र में बीजेपी पर संघीय ढांचे को अस्थिर करने का आरोप भी लगाया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।