मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तार: 5 माह की गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से फेंक दिया था, 9 महीने पहले की थी लव मैरिज

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने के आरोपी पति ज्ञानचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।21 मार्च 2022 को कटरा रेलवे स्टेशन आउटर के पास अभियुक्त ज्ञा…

गोंडा में जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तार: 5 माह की गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से फेंक दिया था, 9 महीने पहले की थी लव मैरिज
गोंडा में जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तार: 5 माह की गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से फेंक दिया था, 9 महीने पहले की थी लव मैरिज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने के आरोपी पति ज्ञानचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।21 मार्च 2022 को कटरा रेलवे स्टेशन आउटर के पास अभियुक्त ज्ञानचंद शर्मा ने दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करने हुए अपनी पत्नी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था तथा चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था।



जिसके सम्बन्ध में पीड़िता नेहा शर्मा द्वारा थाना नवाबंगज में मामला पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र०नि० नवाबंगज को दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज 28 मार्च को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त ज्ञानचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 



21 मार्च को अयोध्या थाना बीकापुर के खजुरहट नेवली का पुरवा गाँव निवासी ज्ञानचंद शर्मा पुत्र राम बहादुर शर्मा ने जान से मारने की नीयत से कटरा रेलवे स्टेशन आउटर के पास ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया था। प्रातः मार्निग वाक करने वाली महिलाओं ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को सूचना दिया था। जिसपर घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



पीड़ित नेहा शर्मा ने बताया था कि वह एक लोधियान पंजाब में शिक्षण कार्य के दौरान ज्ञानचंद शर्मा से प्रेम सम्बन्ध होने से सादी कर लिया थी। उसके पेट मे 5 वर्ष का गर्भ भी है। दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए उसे जान से मारने की नियत से ट्रेन से फेंक दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता नेहा शर्मा द्वारा थाना नवाबंगज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 




ज्ञान चंद ने पंजाब निवासी नेहा कौर से नौ माह पूर्व की थी शादी

अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के खुजराहट गांव निवासी ज्ञान चंद ने करीब नौ माह पूर्व पंजाब जिले के लुधियाना शहर के लक्ष्मी नगर निवासी मनजीत कौर की पुत्री नेहा से शादी कर लिया। नेहा लुधियाना शहर में ही एक प्राइवेट कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ाने का कार्य करती थी। वही पर ही ज्ञान प्रकाश शर्मा भी पढ़ाता था। कई सालों तक दोनों एक साथ पढ़ते थे उसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने नौ माह पूर्व शादी कर ली। 



छोटी-छोटी बातों पर पति करता था झगड़ा

शादी करने के बाद दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा चले गए। वहीं कुछ दिनों तक साथ मे रहे। बीते नवम्बर 2021 को ज्ञान प्रकाश अपने घर अयोध्या बीकापुर लेकर चला आया।  घायल अवस्था मे नेहा कौर ने बताया कि उसको छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। लखनऊ में साथ रहने की बात कह कर रविवार की देर रात्रि को फैजाबाद स्टेशन लेकर आया। दोनों ट्रेन पर बैठे और वही ट्रेन में ही मारा पीटा और चलती ट्रेन से फेक दिया। पूरी रात्रि नवाब गंज और अयोध्या के बीच बेहोशी हालत में पड़ी रही। कुछ लोगो ने देखा तो इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।



घर वालों के खिलाफ जाकर की थी शादी

नेहा कौर ने बताया की उसने अपने घर वालों से विरोध कर के शादी रचाई थी। उसके पिता मनजीत कौर शादी के खिलाफ में थे। शादी करने के बाद घर नही गई। नेहा कौर पांच माह की गर्भवती भी है। इसके बाद भी उसके पति ने उस की गला दबाकर मारने की कोशिश करने के बाद उस को ट्रेन से फेक दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।