मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार- भारी मात्रा में हथियार व असलहा बनाने के उपकरण बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना कौड़िया पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़ किया| पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़ करते हुए 7 अदद निर्मित व 2 अदद अर्द्धनिर्मि…

गोंडा: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार- भारी मात्रा में हथियार व असलहा बनाने के उपकरण बरामद
गोंडा: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार- भारी मात्रा में हथियार व असलहा बनाने के उपकरण बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना कौड़िया पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़ किया|  पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़ करते हुए 7 अदद निर्मित व 2 अदद अर्द्धनिर्मित असलहा व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित 1 अभियुक्त शेरबहादुर पुत्र नरसिंह चौहान (पूरे निधि अहियाचेत थाना कौड़िया जनपद गोण्डा) को गिरफ्तार कर लिया है| 




ASP गोण्डा ने बताया,' 13/14.04.2021 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कौड़िया व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर चौकी दुबहा बाजार के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरे निधि अहियाचेत में कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर अभियुक्त शेरबहादुर पुत्र नरसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये।




 पूछताछ के दौरान अभियुक्त शेर बहादुर ने बताया कि यह तमंचे पंचायत चुनाव में बेचकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बनाये जा रहे थे। इससे पूर्व भी अभियुक्त शेरबहादुर थाना कौड़िया पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।