मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अमेज़न प्राइम वीडियो ने की 'एलओएल-हंसे तो फंसे' की घोषणा, बोमन इरानी और अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका आदि कई देशों में दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन करने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में इंटरनेशनल अमेज़नओरिजिनल सीरीज एलओएल का लोकल वर्जन लाने की घोषण…

अमेज़न प्राइम वीडियो ने की 'एलओएल-हंसे तो फंसे' की घोषणा, बोमन इरानी और अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी
अमेज़न प्राइम वीडियो ने की 'एलओएल-हंसे तो फंसे' की घोषणा, बोमन इरानी और अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी | फ़ोटो: TVL News

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका आदि कई देशों में दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन करने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में इंटरनेशनल अमेज़नओरिजिनल सीरीज एलओएल का लोकल वर्जन लाने की घोषणा की है। एलओएल-हंसे तो फंसे, बिना किसी स्क्रिप्ट का कॉमेडी रिएलिटी शो है, जो 30 अप्रैल को स्ट्रीमिंग सर्विस पर लॉन्च किया जाएगा। यह शो दर्शकों को ठहाकों की शानदार डोज देने का वादा करता है।



इस शो में लगातार छह घंटों तक 10 प्रोफेशनल कॉमेडियन एक-दूसरे के सामने प्रतियोगिता करेंगे। इसके दो उद्देश्य हैं, जिसमें पहला, हाउस में मौजूद दूसरे लोगों को हंसाना और दूसरे यह सुनिश्चित करना काफी महत्वपूर्ण है कि कॉमेडियन दूसरों को तो हसांएगे, लेकिन परफॉर्मेंस देते समय खुद हंसेंगे या मुस्कराएंगे भी नहीं। चेहरे पर बिना किसी तरह का भाव लाए और न हंसने वाला आखिरी कॉमेडियन इस शो का विजेता बनेगा, जिसे शानदार पुरस्कार दिया जाएगा। भारत के शानदार कॉमेडियन, आदार मलिक, आकाश गुप्‍ता, अदिति मित्‍तल, अंकिता श्रीवास्‍तव, साइरस ब्रोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर, सुरेश मेनन, इस शो में अपनी परफॉर्मेंस देंगे, जिन पर शो के होस्ट बोमन इरानी और अरशद वारसी लगातार नजर रखेंगे।



अमेज़न स्टूडियोज में लोकल ओरिजिनल्स के हेड जेम्स फैरल ने कहा, “एलओएल : लास्ट वन लॉफिंग” एक सफल फॉर्मेट है,  जिस पर अमेझॉन स्टूडियोज में हम लोगों को अविश्वसनीय तौर पर गर्व है। इस शो को मूल रूप से जापान में डिवेलप किया गया, जहां से इस शो को कई अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, जर्मनी, इटली, और कनाडा में अपनाया गया। इन देशों में इस शो को बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली। हमारे भारतीय दर्शक कॉमेडी के प्रोग्राम बेहद पसंद करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह एलओएल: हंसे तो फंसे को काफी पसंद करेंगे।



अमेज़न की लेटेस्ट ओरिजिनल सीरीज के बारे में बताते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की इंडिया ओरिजिनल्स हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, “दिल से ठहाके लगाने से ज्यादा सुकून और किस चीज से मिल सकता है? कॉमेडी अमेज़न प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जोनर्स में से एक है। हम अमेज़न स्टूडियोज फॉर्मेट एलओएल –हंसे तो फंसे को भारतीय दर्शकों के सामने पेश कर बेहद प्रसन्न हैं। 



इस प्रोग्राम में भारत के जबर्दस्त और बेहतरीन कॉमेडियंस को प्रतियोगियों के रूप में तो पेश किया जाएगा। इसके साथ ही अमेज़न स्टूडियोज की टीम शानदार कलाकारों, अरशद वारसी और बोमन ईरानी की जोड़ी को रेफरी और होस्ट के रूप में पेश कर बेहद उसाहित है। इस शो का कॉन्सेप्ट सबसे अनोखा और अलग होने के साथ ताजगी  से भरपूर है। अपनी तरह की अनोखा यह लॉफ्टर सर्वाइवल शो सभी तरह के कॉमेडी से भरपूर तत्वों से लबरेज है। यह शो लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट करने का वादा करता है।



लोकप्रिय फिल्म स्टार, अरशद वारसी, जो  इस  शो में अपने प्रिय मित्र बोमन ईरानी के साथ होस्ट और रेफरी के रूप में हॉटसीट पर होंगे, ने कहा, “चाहे मुन्ना भाई एमबीबीएस हो, लगे रहो मुन्ना भाई हो या जॉली एलएलबी हो, मुझे हमेशा बोमन ईरानी के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर एलओएल-हंसे तो फंसे में उनके साथ जोड़ी बनाकर काफी प्रसन्न हूं। बोमन और मुझे इस शो के सभी 10 प्रतियोगियों पर करीबी नजर रखने का काम सौंपा गया है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर एक मकसद के साथ एकत्र हुए हैं कि वह  दूसरे लोगों को तो हंसाएं, लेकिन उनके चेहरे पर हंसी का कोई भाव न आए। अब मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि यह मंझे हुए कॉमेडियंस अपने शो में किस तरह का कंटेंट पेश करेंगे और वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी हंसी को कितनी देऱ तक रोक पायेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि यूरोप, दक्षिण अमेरिका और दूसरे एशियाई देशों में इस शो की सफलता के बाद भारत में लाए गए अमेझॉन प्राइम वीडियो के इस असाधारण फॉर्मेट को दर्शक काफी पसंद करेंगे।



इस शो में को-होस्ट की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी ने कहा, “मुझे, जितना मैं कर सकता हूं, अलग-अलग कॉन्सेप्ट्स की खोज करना और उनके साथ प्रयोग करना पसंद है। मैं काफी खुश हूं कि  एलओएल-हंसे तो फंसे शो का मुझे हिस्सा बनने  का मौका मिला। यह शो कॉमेडी को बिल्कुल नए अवतार में पेश करता है। भारतीय दर्शकों को कॉमेडी बेहद पसंद है। भारत के 10 सबसे बेजोड़ और मजाकिया कॉमेडियंस के साथ इस शो  का फार्मेट सबसे अलग है। यह शो पागलपन, हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरपूर है। अरशद के साथ काम करना वाकई मजेदार है और मैं उनके साथ इस पागलपन का अनुभव करने या मजा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।