बभनान में दिनदहाड़े दुकान से व्यापारी का किडनैप: मांगी बीस लाख की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा/बभनान: छपिया थाना क्षेत्र के बभनान स्थित जमुनहा तिराहे के पास मुर्गी दाना व्यापारी को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश तमंचा दिखाकर और व्यापारी का हाथ, पैर और मुंह बांधकर अपने साथ ले गए। अपहरण क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बभनान में दिनदहाड़े दुकान से व्यापारी का किडनैप: मांगी बीस लाख की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
गोंडा/बभनान: छपिया थाना क्षेत्र के बभनान स्थित जमुनहा तिराहे के पास मुर्गी दाना व्यापारी को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश तमंचा दिखाकर और व्यापारी का हाथ, पैर और मुंह बांधकर अपने साथ ले गए। अपहरण के बाद बदमाशों ने व्यापारी से 20 लाख रुपए फिरौती की डिमांड की। जब व्यापारी 10 लाख रुपए देने को तैयार हो गया, तो बदमाशों ने व्यापारी को बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास गाड़ी से उतार दिया।
बभनान के करनपुर निवासी व्यापारी शील प्रकाश मोदनवाल ने बताया कि जमुनहा तिराहा स्थित उसके मुर्गी दाना की दुकान पर 2-3 लोग पहुंचे। पहले उन लोगों ने उसके पास बैठकर उससे बातचीत की। बताया कि उन्हें बड़ा मुर्गी फार्म खोलना है। कुछ देर बाद सन्नाटा होने पर बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। मेरे हाथ, पैर और मुंह बांधकर बोरे से ढककर मुझे कार से उठा ले गए। हाथ पैर बांधकर एक बोरे में भर कर गाडी में लाद कर घंटों घुमाते रहे। उसके बाद दूसरी गाड़ी में डाल दिया तथा बीस लाख रूपये की मांग की ।
मोदनवाल ने बताया,''रास्ते में उन लोगों ने 20 लाख रुपए की मांग की। बाद में वो लोग 10 लाख रुपए में मान गए और मुझे गाड़ी से उतार दिया। बदमाशों ने मुझसे रविवार शाम तक 10 लाख रुपए देने की बात कही है। उसने घरवालों को फोन कर जानकारी दी है। वो किसी की बाइक से बभनान पहुंचा। मामले की जानकारी पर एसओ छपिया और सीओ मनकापुर मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है। सी.ओ. संजय तलवार ने बताया कि व्यवसायी से जानकारी ली गयी है। घटना की जांच की जा रही है। हर दृष्टिकोण से जांच कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।