मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी व खिलाड़ी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शील्ड व मेडल पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे

हलधरमऊ, गोण्डा: नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर में शनिवार को मेघावी व खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों बच्चों को सम्मनित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंजीनियर हरीश कुमार प…

गोंडा: नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी व खिलाड़ी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शील्ड व मेडल पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे
गोंडा: नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी व खिलाड़ी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शील्ड व मेडल पुरस्कार पाकर चहक उठे बच्चे — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

हलधरमऊ, गोण्डा:  नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर में शनिवार को मेघावी व खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों बच्चों को सम्मनित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंजीनियर हरीश कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलित करके किया। समारोह का संचालन आनंद शुक्ल ने किया। परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शील्ड व मेडल पाकर बच्चे चहक उठे। करीब पांच सौ छात्रों को स्कूल की प्रधानाचार्या कावेरी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



 खेल प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा जो बच्चे अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं और आज उनको पुरस्कार मिला। सभी बच्चे इन छात्रों से सीख लेकर आगे कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आस्था मिश्रा, वागीश उपाध्याय, रौनक, रूही, उत्कर्ष गुप्ता,स्वाती, माही, श्रद्धा, अर्चिता, नब्या, निहारिका, बब्बी, शुभि, महक, दिव्या सहित अन्य छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विनय पाण्डेय, रजनी तिवारी, रवि श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, प्रीति मौर्या, ज्योति मिश्रा,सरिता सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।