मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एसडीएम करनैलगंज पर बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य करने का गंभीर आरोप: गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग, डीएम से हुई शिकायत

● डीएम से हुई शिकायत,एसडीएम कर्नलगंज के गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग.● क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के गरीबों की भूमि पर जबरन कब्ज…

एसडीएम करनैलगंज पर बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य करने का गंभीर आरोप: गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग, डीएम से हुई शिकायत
एसडीएम करनैलगंज पर बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य करने का गंभीर आरोप: गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग, डीएम से हुई शिकायत | फ़ोटो: TVL News

● डीएम से हुई शिकायत,एसडीएम कर्नलगंज के गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग.

● क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के गरीबों की भूमि पर जबरन कब्जा करते हुये दबंग भूमाफिया कर रहे हैं उत्पीड़न .


करनैलगंजगोण्डा:  बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार बौद्ध ने जिलाधिकारी से मिलकर पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के गरीबों की भूमि पर जबरन कब्जा करते हुये दबंग लोग उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं गरीब न्याय के लिए लगातार अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। मगर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल पर भाजपा व आरएसएस के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाते हुये उनके गतिविधियों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।  


डीएम को दिये गये पत्र में श्री बौद्ध ने बताया कि तहसील कर्नलगंज में केसीसी से बंधक भूमि का बैनामा तो हो रहा है लेकिन दाखिल ख़ारिज नही की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता के साथ तहसील के अधिवक्ता भी परेशान हैं। 



आरोप है कि कुछ लोगों से मनचाहा लाभ लेकर अधिकारी केसीसी से बंधक भूमि का अमलदरामद किये हैं। मगर आम तौर से अमलदरामद नहीं कर रहे हैं। जिसे लेकर अधिवक्ता संघ आंदोलित है। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करते हुये बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 



वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो स्थानीय अधिकारियों की भ्रष्ट कार्यशैली और भ्रष्टाचारियों से गठजोड़ होने से इनके संरक्षण में बड़े पैमाने पर दबंग भूमाफिया किस्म के लोगों का क्षेत्र में काफी आतंक है और गरीबों की जमीनों के साथ ही सरकारी जमीनों पर भारी मात्रा में अवैध कब्जा लगातार जारी है तथा तहसील कर्नलगंज भ्रष्टाचारियों व भूमाफियाओं का गढ़ बन गया है। जिसकी यदि उच्चस्तरीय गहन गोपनीय जांच कराई जाय तो बड़े भूमि घोटाले व फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो सकता है। इस संबंध में जब जिलाधिकारी उज्जवल कुमार से वार्ता करने हेतु सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था। जिससे संपर्क नहीं हो सका।




रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।