गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता किशोर का नदी में बहता शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर की पहचान दीपक सिंह (13) निवासी धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीर बनकट के मजरा जनाबनकट के रूप में हुई है। मृतक युवक रविवार को खेत देखने गया था। उसी दिन से लापता था।
मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीर बनकट के मजरा जनाबनकट के रहने वाले राज कुमार सिंह ने सोमवार को बेटे (दीपक सिंह) के गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता राज कुमार के मुताबिक,''उनका बेटा रविवार को खेत में सांड भगाने के लिए गया था। तभी से लापता था।
मंगलवार , 23 अगस्त, 2022 को धोबीघाट बिसुही नदी सीर बनकट के पास दीपक सिंह का शव नदी में बहता मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर???शियों के मुताबिक किशोर के शव पर कई जगह जख्म के निशान व जला जैसा प्रतीत हो रहा था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।