सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर और पत्नी लीना पॉलोज को मंडोली जेल में शिफ्ट करने का दिया निर्देश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) और पत्नी लीना पॉलोज को एक सप्ताह के भीतर तिहाड़ जेल से दिल्ली की मंडोली जेल स्थानांतरित करने का निर्देश दिय…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर और पत्नी लीना पॉलोज को मंडोली जेल में शिफ्ट करने का दिया निर्देश | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) और पत्नी लीना पॉलोज को एक सप्ताह के भीतर तिहाड़ जेल से दिल्ली की मंडोली जेल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने तिहाड़ अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच से इनकार कर दिया।
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। कहा जाता है कि उसने लैविश लाइफस्टाइल जीने के लिए 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।
बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। उसके निशाने पर टॉप पॉलिटिशियन, बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे हैं।सु केश हाई-प्रोफाइल लोगों को फोन कर खुद को बड़ा सरकारी अफसर बताता था। 2007 में उसने खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताते हुए बेंगलुरू डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम कराने के बदले 100 से ज्यादा लोगों को ठगा था। इस मामले में सुकेश की गिरफ्तारी भी हुई थी।
सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपए ठगे थे। उसने इस पूरी ठगी को जेल में रहते हुए अंजाम दिया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।