मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में मर्डर : भतीजे ने कुदाल से वार कर चाचा को सुलाया मौत की नींद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज में मामूली कहासुनी में भतीजे ने कुदाल से काटकर चाचा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद कर…

गोंडा में मर्डर : भतीजे ने कुदाल से वार कर चाचा को सुलाया मौत की नींद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोंडा में मर्डर : भतीजे ने कुदाल से वार कर चाचा को सुलाया मौत की नींद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज में मामूली कहासुनी में भतीजे ने कुदाल से काटकर चाचा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद कर ली गई है। वारदात जमीन के मालिकाना हक को लेकर हुई थी।



गोंडा जिले के करनैलगंज के गांव मौहर के गनवलिया में सोमवार की सुबह गांव के भरतराम शुक्ला अपने घर के पास लगी झाड़ी साफ कर रहे थे। उसी बीच उनका भतीजा आकाश शुक्ला पहुंच गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद भरतराम अपनी कुदाल जमीन पर रखकर काटी गई झाड़ी एकत्र करने लगे। 



इस दौरान पीछे से पहुंचे आकाश शुक्ला ने उनकी कुदाल उठाकर भरतराम के सिर पर वार कर दिया। आनन फानन में उन्हें घरवालों के द्वारा चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। भरत राम को लोग गोंडा लेकर पहुंचे जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।