मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“पुलिस का आतंक घोर निंदनीय”: कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के घुसने पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- पुलिस ने मुख्यालय में घुस कर आतंक मचाया...

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुसने और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को केंद्र सरकार और पीएम नरे…

“पुलिस का आतंक घोर निंदनीय”: कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के घुसने पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- पुलिस ने मुख्यालय में घुस कर आतंक मचाया...
“पुलिस का आतंक घोर निंदनीय”: कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के घुसने पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- पुलिस ने मुख्यालय में घुस कर आतंक मचाया... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुसने और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।  राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस मुख्यालय में जिस प्रकार से अंदर घुस करके पुलिस ने जो यहां पर आतंक मचाया है उसकी मैं घोर निंदा करता हूँ। आज जो घटना हुई है यहां पूरे देशभर के जो हमारे वर्कर्स हैं उनके दिलों पर क्या गुजरी होगी, कितना गुस्सा आया होगा, कितना आक्रोश पैदा हुआ होगा कोई कल्पना नहीं कर सकता है।



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,;'क़ानून का राज कैसे रहेगा? अगर नहीं रहेगा तो हर व्यक्ति को कभी न कभी तकलीफ आएगी। क़ानून और संविधान से देश चलता है। क़ानून और संविधान का राज कमजोर होगा तो भुगतना कभी न कभी सबको पड़ेगा|



 यह इंतज़ार मत करो कि दूसरे के ऊपर बुलडोजर चल गया तो आप खुश हो रहे हो, वह बुलडोजर कभी आपके घर पर भी आ सकता है। अगर बुलडोजर चलना सही है तो उसका स्वागत करो। अगर अन्याय है तो आज उसके यहां हुआ है तो कल आपके यहां होगा|




CM अशोक गहलोत ने कहा,, मैं अमित शाह जी से, प्रधानमंत्री जी से कहना चाहूंगा, जेपी नड्डा जी से कहना चाहूंगा आपने जो आज उदाहरण पेश किया है, आप इसकी जांच करवाओ, मालूम करो कि किस लेवल पर गलती हुई है, पब्लिक को बताओ कि ये गलती हुई है, हमने जांच करवाई है और हमने सजा दी है, जो दोषी है उसको सजा मिलनी चाहिए। 



तब तो ठीक है वरना हम समझेंगे आपकी खुदकी मिलीभगत है इसलिए आप जांच नहीं करवा रहे हो, और क्या आप अपने ऑफिसेज के राज्यों में जो ऑफिस हैं उसके लिए क्या आप छूट देते हो जिस पार्टी की सरकार है उसको कि जो मर्जी आए वो वहां पर जाकर करें?ये मैं पूछना चाहता हूं मोदीजी से भी,अमित शाह जी से भी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।