मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: जिले में COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम का बड़ा फैसला, 'नो मास्क- नो गुड्स' और 'नो मास्क- नो पेट्रोल', साप्ताहिक Lockdown....

गोंडा: गोंडा डीएम का जिले में कोविड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत बड़ा फैसला| डीएम ने ''नो मास्क-नो गुड्स तथा नो मास्क-नो पेट्रोल' का ओदश किया पारित| डीएम ने जनता से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेन्सिंग का पा…

गोंडा: जिले में COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम का बड़ा फैसला, 'नो मास्क- नो गुड्स' और 'नो मास्क- नो पेट्रोल', साप्ताहिक Lockdown....
गोंडा: जिले में COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम का बड़ा फैसला, 'नो मास्क- नो गुड्स' और 'नो मास्क- नो पेट्रोल', साप्ताहिक Lockdown.... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा डीएम का जिले में कोविड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत बड़ा फैसला| डीएम ने ''नो मास्क-नो गुड्स तथा नो मास्क-नो पेट्रोल' का ओदश किया पारित| डीएम ने जनता से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की अपील की|  साप्ताहिक बन्दी व नाइट कर्फ्यू पर विचार कर रहा जिला प्रशासन|




 जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सख्ती से आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं|जिलाधिकारी ने सभी व्यापापरीबन्धुओं से अपील की है कि वे ग्राहकों को मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें| तथा बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान न दें| इसी प्रकार यह व्यवस्था जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों पर भी लागू होगी तथा पेट्रोल पम्प पर बिना मास्क के पेट्रोल नहीं मिलेगा।




डीएम श्री शाही ने जिला पूर्ति अधिकारी तथा पेट्रोलियम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना मास्क वाले व्यक्ति को पेट्रोल न दिए जाने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं| 




जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि जीवन अमूल्य है तथा हमारी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जिन्दगी को खतरे में डाल सकती है| 




उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है... इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग  करने के साथ ही साथ| सोशल डिस्टेन्सिंग का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील की है|




जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा बाजारों में साप्ताहिक बन्दी(शनिवार एवं रविवार) तथा, नाइट  कर्फ्यू पर भी विाचार कर रहा है तथा शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से यह भी अपील की है कि वह अपनी दुकानों पर दो गज की दूरी मेनटेन करने के लिए गोला बनाएं जिससे ग्राहकों के बीच दैहिक दूरी बनी रहे| इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।






 बता दें कि गोंडा जिले में आज एक बार फिर से कोरोना ने मचाया तांडव| रविवार को 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कोरोना के दूसरी लहर में हुई पुष्टि| 421 पहुंची जिले में एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या| जिले में बाहर से आने वाले लोगों में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव| शहरी व ग्रामीण सहित सभी इलाकों में बढ़ी रही कोरोना संक्रमितों की संख्या| कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जिला कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा शिफ्ट| जिला प्रशासन ने जारी किया कोरोना बुलेटिन।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।