मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में अरुण प्रसाद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: खेत में खंभा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में हुआ था कत्ल, दो लोगों का चल रहा इलाज

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई होमगार्ड अरुण प्रसाद मिश्रा की हत्या मामले में एक आरोपी को आज यानी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ठाकुर द…

गोंडा में अरुण प्रसाद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: खेत में खंभा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में हुआ था कत्ल, दो लोगों का चल रहा इलाज
गोंडा में अरुण प्रसाद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: खेत में खंभा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में हुआ था कत्ल, दो लोगों का चल रहा इलाज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई होमगार्ड अरुण प्रसाद मिश्रा की हत्या मामले में एक आरोपी को आज यानी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ठाकुर दीन पुरवा थड़ककी पुरवा निवासी अरुण प्रसाद मिश्रा पुत्र मुन्ना राम मिश्रा की  7 अगस्त, 2022 को हत्या कर दी गई थी| अरुण प्रसाद मिश्रा की हत्या मामले में नकछेद तिवारी उर्फ रामसघन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हसिया (आलाकत्ल) बरामदग|



7 अगस्त, 2022 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ठाकुरदीन पुरवा ठडक्की पट्टी मे खेत में सीमेंट का खंभा गाड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें नकछेद व उनके सहयोगी गणों द्वारा अरुण प्रसाद व दिवाकर को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से चोट पहुंचायी गयी थी। जिससे अरुण प्रसाद की मृत्यु हो गई थी व दिवाकर मिश्र व मनोजा पत्नी दिवाकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। मृतका की पत्नी सोना देवी की तहरीर पर थाना को० देहात मे सम्बन्धित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ था।



पुलिस ने बताया,''' घटना को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र०नि० को देहात को दिए थे। निर्देश के अनुक्रम मे थाना देहात पुलिस द्वारा आज घटना मे संलिप्त आरोपी अभियुक्त नकछेद तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद आलाकत्ल हसिया बरामद कर लिया गया।  अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 



ठाकुर दीन पुरवा थड़ककी पुरवा निवासी अरुण प्रसाद मिश्रा (50) पुत्र मुन्ना राम मिश्रा और उनके छोटे भाई दिवाकर मिश्रा (50) दोनों होमगार्ड हैं। कुछ दिन पहले अरुण प्रसाद मिश्रा के पड़ोस के खेत वालों ने मेड़ जोतकर सीमेंट के पिलर लगा दिये थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अरुण व दिवाकर अपने खेत की मेड़ सीधी कर पिलर लगा रहे थे। इस दौरान ठाकुर प्रसाद के गुट ने विरोध किया| कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर ठाकुर प्रसाद गुट ने लाठी डण्डों, खुरपा-हसिया, फरसा व भाला से अरुण मिश्रा के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अरुण मिश्रा की मौत हो गई, जबकि दिवाकर व उसकी पत्नी घायल हो गई। दिवाकर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दिवाकर की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका गोंडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।