नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी अभी भी फरार है। श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी की तलाश में उत्तर प्रदेश के अलावा पुलिस ने दिल्ली व उत्तराखंड व में दबिश दी है। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए STF और पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। इस बीच श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर विचार के लिए 10 अगस्त की तारीख मिली है|
नोएडा श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी ने कहा,'हमने सरेंडर अर्जी दाखिल की है। इस मामले में संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद हम उनको (श्रीकांत त्यागी) कोर्ट में पेश करेंगे|
ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,''घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियुक्त (श्रीकांत त्यागी) की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहां के प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड किया है। 1 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल को निलंबित किया है। पीड़िता को 2 पीएसओ उपलब्ध करा दिए हैं|
श्रीकांत त्यागी मामले पर उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने कहा,अभी तक हमारे पुलिस मुख्यालय को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संपर्क नहीं किया गया है। इसके बावजूद मैंने देहरादून और हरिद्वार के SSP को कहा है कि यदि कोई भी मदद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मांगी जाती है तो तुरंत मदद की जाए|
DGP अशोक कुमार ने कहा,''हमारे सूत्रों के अनुसार, नोएडा से भागे भाजपा के श्रीकांत त्यागी का अंतिम स्थान ऋषिकेश में मिला था। मैंने देहरादून-हरिद्वार के एसएसपी को निर्देश दिया कि अगर नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कोई सहयोग मांगती है, तो देहरादून और हरिद्वार पुलिस सहयोग करेगी|
वहीँ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत त्यागी मामले में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है। CM ने मामले की विस्तृत जांच के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, एक SI व 4 कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया गया है|
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि,'' महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपी फरार नेता श्रीकांत त्यागी पर उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही थी, जिन्होंने खुद को भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति के राष्ट्रीय समन्वयक बताया है|। सत्ताधारी दल ने हालांकि कहा कि वह भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।
पिछले 3/4 दिनों से फरार चल रहे त्यागी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। पांच में से दो पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था| त्यागी और उनकी हाउसिंग सोसाइटी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की सह-निवासी महिला के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस हरकत में आई थी और त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा त्यागी के पांच वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। लखनऊ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत उनकी कारों में से एक पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टिकर लिखा था। पुलिस प्रतीक चिन्ह के दुरूपयोग की भी जांच करेगी। इस बीच, त्यागी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है|
आज सुबह,नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है| नोएडा प्रशासन द्वारा नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। नोएडा पुलिस ने फ़रार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था|
पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज करने के एक दिन बाद सोमवार को नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में उनके घर के बाहर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया| नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले तथाकथित बीजेपी कार्यकर्ता श्रीकांत त्यागी के घर पर जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई, समाज के लोगों ने इस मामले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी.
VIDEO: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज