मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में हुआ सड़क हादसा: संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत और 40 लोग घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

गोंडा: गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर घाट पुल के पास पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो ग…

गोंडा में हुआ सड़क हादसा: संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत और 40 लोग घायल, सीएम योगी ने जताया शोक
गोंडा में हुआ सड़क हादसा: संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत और 40 लोग घायल, सीएम योगी ने जताया शोक — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर घाट पुल के पास पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 8 गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहराइच से श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज संगम में स्नान के लिए निकला था। कोहरा ज्यादा होने की वजह से गोंडा के तबरगंज इलाके में पिकअप वैन अप्रोच रोड से अनियंत्रित होकर गड्‌ढे़ में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने पहुंच कर लोगों को बचाने का प्रयास किया।



बताया जा रहा,'पिकअप में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे।  श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात में 3 शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से भेजकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सोमवार सुबह एक शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान लल्लू (14), हजारी लाल (50), संतदीन पांडे (58) और एक अज्ञात के रूप में हुई है।



मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। घटना का कारण पिकअप वैन की गति अधिक होने के कारण अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।




पुल के पास अनियंत्रित हुई पिकअप वैन

बहराइच जिले से श्रद्धालुओं भरी पिकअप प्रयागराज के लिए निकली थी। तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर पहाड़ी गांव के पास पहुंचते ही पुल के अप्रोच के पास अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। पिकअप में लकड़ी का तख्त डालकर डबल स्टोरी सीट बनाई गई थी, जिस पर गंगवल और पयागपुर के लोग इलाहाबाद संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे।



कोहरे के कारण नहीं दिखा तीखा मोड़

तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर की दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल का एप्रोच मार्ग रानीपुर पहाड़ी के पास तीव्र मोड़ पर बना है। वहां पर पहले से रिफ्लेक्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन घने कोहरे के कारण यह नहीं दिखा। इससे देर रात 45 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में चली गई। उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति लापता हो गया था, जिसका शव मिल गया है।



एसडीएम ने की मृतकों की पुष्टि

एसडीएम कुलदीप सिंह ने मृतकों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों में लल्लू पुत्र कमलेश पासवान, हजारीलाल पासवान और संतदीन पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक शव मिला है उसकी शिनाख्त की जा रही है। साथ ही, राहत और बचाव कार्य जारी है। श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद करने और समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं।




मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।