मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर में ई बस ने ली 6 की जान: आधी रात ई बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कानपुर के घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत…

कानपुर में ई बस ने ली 6 की जान: आधी रात ई बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा, 6 लोगों की मौत; कई घायल
कानपुर में ई बस ने ली 6 की जान: आधी रात ई बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा, 6 लोगों की मौत; कई घायल | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कानपुर के घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 की हालत नाजुक है।  घटना टाट मिल चौराहे के पास रात करीब 11:30 बजे की है| बस वाहनों को टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराकर हुए डंपर में घुस गई।  हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई| बताया जा रहा है कि बस ने 2 कार, 10 बाइक व स्कूटी, 2 ई-रिक्शा और 3 टेंपो में टक्कर मारी। 



पूर्वी कानपुर के DCP  प्रमोद कुमार ने बताया, “सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस भेजी गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है। बस चालक की तलाश और राहत कार्य जारी है।” पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल,पुलिस ने हादसा करने वाले बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 



DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि सिटी बस संख्या UP 78 GT 3970 से यह हादसा हुआ। बस को सत्येंद्र कुमार चला रहा था, जो कि हादसे के बाद से भाग निकला था। सिटी बस सेवा के मैनेजर संचालन डीवी सिंह ने बताया कि हादसों के कारणों की पूछताछ की जा रही है। 



बस की टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीर बस के टायर के नीचे भी आ गए। हादसे में लाटूश रोड पर रहने वाले 26 साल के शुभम सोनकर, 25 साल की ट्विंकल सोनकर, बेकनगंज में रहने वाले 24 साल के अर्सलान और नौबस्ता केशव नगर के अजीत कुमार की मौत हो गई।



मुआवजे का एलान
बस हादसे पर डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि रघुनाथपुर गजनेर, कानपुर देहात निवासी ड्राइवर सत्येंद्र सिंह यादव को अरेस्ट किया जा चुका है। उसके खिलाफ आईपीसी 302, 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्राइवर नशे में था। उससे आगेकी पूछताछ की जा रही है।डीएम ने बताया कि हादसे में मृतकों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बस की जांच के लिए टेक्निकल कमेटी गठित की गई है। फ़ोटो और वीडियोग्राफी के माध्यम से पूरे मामले की जांच की जा रही है।




हादसे ने 200 मीटर तक तबाही मचाई

टाटा मिल चौराहे पर तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक सिटी बस के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और आसपास खड़े लोगों को कुचल दिया, जिसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई | बस की रफ्तार बहुत ही तेज थी। 200 मीटर तक हादसे ने तबाही मचा दी। ई-बस ने दो कारों, दो बाइकों, दो स्कूटी, एक टेंपो के परखचे उड़ा दिए। फिर डंपर से टकरा गई। सड़क पर शव बिखरे थे और घायल तड़प रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार और चीत्कार मच गई। 



दुर्घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तुरंत ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगवा कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पास ही लगे CCTV कैमरे भी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की। उधर, घटना की खबर मिलते ही घायलों के रिश्तेदार अस्पताल में अपने परिचितों का हाल-चाल लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घंटाघर चौराहे से ही ये बस बहुत ही रफ्तार में निकली थी। वहां से चंद मीटर दूर पहुंचते ही वाहनों को टक्कर मारते ही लोगों को रौंद दिया। पुलिस व राहगीरों ने मिलकर किसी तरह से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को भी एंबुलेंस व निजी वाहनों से भिजवाया। हादसे के बाद पूरे रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। करीब 200 मीटर तक के हालात बयां कर रहे थे कि हादसा कितना बड़ा है। मृतकों व घायलों की चप्पलें, फटे कपड़े, गाड़ियों के घिसटने के निशान आदि। जिसने भी हादसा देखा वह सकते में पड़ गया।



हादसे के बाद ड्राइवर ने तेज कर दी थी बस की स्पीड

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटमिल से गुजरे तो सब कुछ सामान्य था। सभी वाहन अपनी लेन में चल रहे थे। थोड़ा आगे गुजरते ही ई-बस उसी लेन में आती दिखी जिस लेन में लोग घंटाघर की ओर जा रहे थे। बस बहुत ज्यादा स्पीड में थी। चालक को जैसे किसी की परवाह नहीं थी। हादसा हो जाने के बाद उसने स्पीड और तेज कर दी। बस रौंदते हुए दौड़ रही थी। कुछ लोग हल्ला मचाकर बस के पीछे दौड़ रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है|



राष्ट्रपति ने जताया दुख

 र???ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं'



मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों  की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''कानपुर में हुआ सड़क हादसा बेहद दुखद है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ। कांग्रेस साथियों से अपील है कि हर संभव मदद करें।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की| प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ।  मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।



बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने ट़्वीट किया,''कानपुर घंटाघर में ई-बस की टक्कर से छह लोगों की मौत तथा अन्य अनेक लोगों के कल देर रात घायल होने की खबर अति-दुःखद। सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार सभी पीड़ित परिवारों की समुचित सहायता करे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।