मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गर्लफ्रेन्डों की फरमाइश को पूरा करने के लिए करते थे चोर व लूट: पांच शातिर लुटेरों को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां एक चोरी और लूट करने की फिल्मी स्टाइल की कहानी सामने आई है। आपने अक्सर लूट और चुनौती की खबरें तो सुनी होगी लेकिन मैं आपको एक अलग सी खबर बताने जा रहा हूं। जिसमें कुछ अपराधि…

गर्लफ्रेन्डों की फरमाइश को पूरा करने के लिए करते थे चोर व लूट: पांच शातिर लुटेरों को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गर्लफ्रेन्डों की फरमाइश को पूरा करने के लिए करते थे चोर व लूट: पांच शातिर लुटेरों को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां एक चोरी और लूट करने की फिल्मी स्टाइल की कहानी सामने आई है। आपने अक्सर लूट और चुनौती की खबरें तो सुनी होगी लेकिन मैं आपको एक अलग सी खबर बताने जा रहा हूं। जिसमें कुछ अपराधिक किस्म के लोग अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइशओं को पूरा करने के लिए लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। 



जिसमें पकड़े गए पांच अंतर्जनपदीय लुटेरे ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है की वो आपने गर्लफ्रेंड की फरमाइश को पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे। पकड़े गए शातिर लुटेरों के पास से दो मोटरसाइकिल 9 मोबाइल व ₹3000 नगद बरामद हुए सभी लुटेरे गोंडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके ऊपर लूट डकैती सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।



 इस संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली देहात व एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है।पूछताछ में सभी अभियुक्तों द्वारा अपनी-अपनी गर्लफ्रेन्डों की फरमाइसों को पूरा करने के लिए लूट कर मोबाइलों को बेचकर उनके ऊपर पैसा खर्च करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात व करनैलगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।





गिरफ्तार अभियुक्तग:

01. सुधांशु पाण्डेय पुत्र शेष नरायण पाण्डेय नि0 बाबू राम पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

02. आशीष जयसवाल पुत्र उमाशंकर जयसवाल नि0 बडका सेमरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

03. शशांक दूबे पुत्र संजय कुमार दूबे नि0 मोहनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

04. शिवम सिंह पुत्र सूरज सिंह नि0 नरायनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

05. शिवम तिवारी पुत्र गिरजाशंकर तिवारी नि0 ढोंढेपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।



अभियुक्त सुधांशु पाण्डेय, आशीष जयसवाल व शशांक दूबे द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत परसा पेट्रोल पम्प के पास से एक मोटरसाईकिल सवार महिला से पर्स (जिसमें 4100 रू0), साईकिल सवार व्यक्ति से एक मोबाइल फोन व थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत बाबागंज तिराहे के पास से एक महिला से पर्स/मोबाइल छीना गया था। 



अभियुक्त शिवम सिंह व अभियुक्त शिवम तिवारी के कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाईकिल जो थाना क्षेत्र को0 नगर अयोध्या से चोरी की गयी थी व 4  मोबाइल फोन जो जनपद गोण्डा से भिन्न तिथियों में लूट/चोरी किया गया था को बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगण लूट/चोरी के अभ्यस्त व पेशेवर अपराधी है इनके द्वारा जनपद गोण्डा व आसपास के जनपदों मे मोबाइल/पैसो की लूटपाट/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पूछताछ में सभी अभियुक्तों द्वारा अपनी-अपनी गर्लफ्रेन्डों की फरमाइसों को पूरा करने के लिए लूट कर मोबाइलों को बेचकर उनके ऊपर पैसा खर्च करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात व करनैलगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।