मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चीनी मिल कर्मी के घर में हुई चोरी का खुलासा: गोंडा पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा, जेवरात ,नगदी व लैपटाप सहित लाखों रूपये का माल बरामद

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत चीनी मिल कर्मी के आवास पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा 3 चोरों को गिरफ्त…

चीनी मिल कर्मी के घर में हुई चोरी का खुलासा: गोंडा पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा, जेवरात ,नगदी व लैपटाप सहित लाखों रूपये का माल बरामद
चीनी मिल कर्मी के घर में हुई चोरी का खुलासा: गोंडा पुलिस ने 3 चोरों को दबोचा, जेवरात ,नगदी व लैपटाप सहित लाखों रूपये का माल बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत चीनी मिल कर्मी के आवास पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा  3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है|  पकड़े गए आरोपियों की की पहचान थाना कोतवाली के मरौचा निवासी सुमित पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय,  कृष्ण कुमार यादव पुत्र साहबदीन और थाना नवाबगंज के बल्लीपुर सानी मौजा अकबरपुर निवासी रजनीश तिवारी पुत्र मंशा राम तिवारी के रूप में हुई है|




पुलिस ने बताया कि,''थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत 25 फरवरी को चीनी मिल कर्मी पवन कुमार जायसवाल के कमरे से अज्ञात चोरों द्वारा नगदी, जेवरात, लैपटाप व ए0टी0एम0 कार्ड चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में FIR पंजीकृत कराया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना के खुलासे व आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर को दिए थे।



उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों-01. सुमित पाण्डेय, 02. कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद अंगूठी पीली धातु, 02 अदद एण्टी०एम० कार्ड, 01 अदद लैपटाप मय चार्जर, 27,00 रू0 नगद व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी अभियुक्त रजनीश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सुई धागा पीली धातु सहित लाखों रूपये का माल बरामद किया गया। 



अभियुक्त सुमित पाण्डेय व कृष्ण कुमार यादव जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे तथा चोरी के समान को थाना नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले रजनीश तिवारी को बेच दिया करते थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों को उत्साहवर्द्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 



गिरफ्तार अभियक्तगण:

01. सुमित पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय नि0 मरौचा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा। 

02. कृष्ण कुमार यादव पुत्र साहबदीन नि0 मरौचा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

 03. रजनीश तिवारी पुत्र मंशा राम तिवारी नि0 ग्राम बल्लीपुर सानी मौजा अकबरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।