मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा पुजारी गोलीकांड: मंदिर के पुजारी ने खुद पर चलवाई थी गोली, महंत व प्रधान ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस के खुलासे से सनसनी

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को बदमाशो द्वारा गोली मारने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासे के समय ज…

गोंडा पुजारी गोलीकांड: मंदिर के पुजारी ने खुद पर चलवाई थी गोली, महंत व प्रधान ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस के खुलासे से सनसनी
गोंडा पुजारी गोलीकांड: मंदिर के पुजारी ने खुद पर चलवाई थी गोली, महंत व प्रधान ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस के खुलासे से सनसनी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को बदमाशो द्वारा गोली मारने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासे के समय जिला अधिकारी डॉ. नितिन बंसल भी रहे। इस घटना में चौकाने वाला मामला सामने आया है| मंदिर के महंत सीताराम दास जमीनी विवाद व प्रधान विनय सिंह ने प्रधानी चुनाव के लिए साजिश रचकर शूटर हायर कर पुजारी सम्राट दास को गोली मारने की साजिश रचकर विरोधियों को फसाने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस घटना में मंदिर के महंत सीताराम दास समेत 7 लोगो को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी गयी है।




पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मंदिर के पुजारी को रात में सोते समय रात्रि 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली कर फरार हो गए |जिसके बाद इस मामले में अमर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मंदिर के महंत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी । 




पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ कि घटना को मंदिर के महंत सीताराम दास ने साजिश के तहत इस घटना को करवाया था और शूटर हायर कर घटना को करवाया और उसके बाद खुद ही मुकदमा दर्ज करवाकर विरोधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया| पुलिस की स्वाट टीम सहित पांच टीमें लगाई गई थी| पुलिस की जाँच में खुलासा हुआ कि इस घटना में मुख्य साजिश कर्ता मंदिर के महंत सीताराम दास व प्रधान विनय कुमार सिंह ने साजिश रचकर घटना करवाया था। जिसमे मंदिर के महंत अमर सिंह से जमीनी विवाद व प्रधान आने वाले चुनाव में अपना चुनाव आसानी से जितने के लिए साजिश रची गयी थी। 




इस मामले में मंदिर के महंत सीताराम दास समेत 7 लोगो को मुन्ना सिंह,विपिन द्विवेदी,नीरज सिंह, सोनू सिंह,महंत सीताराम दास,शिवशंकर सिंह, प्रधान विनय कुमार सिंह गिरफ्तार किया है| इस मामले में 1 आरोपी बाबा सम्राट दास का इलाज चल रहा है पुलिस की निगरानी में.. वहीं 1 अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।