महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा हुई शर्मसार बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील करतूत वाला वीडियो हुआ वायरल गाड़ी से उतरी निर्वस्त्र महिला, फिर बीच रोड पर किया गंदा काम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कैमरे में कैद हुआ घिनोना कांड
मंदसौर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का कथित आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे बीजेपी नेता एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 13 मई का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 8-लेन हाईवे का बताया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के मंदसौर के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक महिला के साथ बीच रोड पर ही गलत काम कर रहे है।
वीडियो में एक सफेद रंग की कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP-14-CC-4782) स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जो मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है।
वीडियो में भाजपा नेता धाकड़ को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। हालांकि, वीडियो की संवेदनशीलता और आपत्तिजनक सामग्री के कारण इसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
मामला सामने आने के बाद मंदसौर जिले की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी इस तरह के कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और "ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरूरत नहीं है।" दीक्षित ने यह भी स्पष्ट किया कि मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, बल्कि वे "ऑनलाइन सदस्य" के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।
पूर्व विधायक से कनेक्शन जानकारी के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ को जिले के पूर्व बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया का करीबी बताया जा रहा है। उनकी राजनीतिक पहचान काफी हद तक सिसोदिया के साथ उनके जुड़ाव से मानी जाती है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित हैं।
इसके अलावा, धाकड़ लंबे समय से दलौदा मंडी में लहसुन व्यापार में भी सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उन्हें अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ का राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त किया गया था, जिससे उनकी सामाजिक भूमिका पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।