मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कमल हासन और मोहनलाल का कॉम्बिनेशन, गोपी कृष्ण वर्मा बने ‘सितारे ज़मीन पर’ के गुड्डू!

2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर के स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर आ रही सितारे ज़मीन पर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। ट्रेलर में दिखी प्यार, हंसी और जज़्बातों से भरी इस दुनिया ने दर्…

कमल हासन और मोहनलाल का कॉम्बिनेशन, गोपी कृष्ण वर्मा बने ‘सितारे ज़मीन पर’ के गुड्डू!
कमल हासन और मोहनलाल का कॉम्बिनेशन, गोपी कृष्ण वर्मा बने ‘सितारे ज़मीन पर’ के गुड्डू! | फ़ोटो: TVL News

2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर के स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर आ रही सितारे ज़मीन पर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। ट्रेलर में दिखी प्यार, हंसी और जज़्बातों से भरी इस दुनिया ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। एक ऐसे दौर में जब हर कोई इस फैमिली एंटरटेनर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, फिल्म के मेकर्स भी धीरे-धीरे इसकी कास्ट से पर्दा उठा रहे हैं। और इस बार सामने आए हैं गोपीकृष्ण वर्मा, जिन्हें हम 'गुड्डू' के नाम से जानेंगे।

गोपीकृष्ण वर्मा का ताल्लुक कालीकट कोलकाता से है। सितारे ज़मीन पर में वो ‘गुड्डू’ के किरदार में नज़र आएंगे। मेकर्स ने जो इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है, उसमें गोपी की शूटिंग के दौरान की मस्ती और सेट पर उनका जोश साफ़ झलकता है। फिल्मों के जबरदस्त दीवाने गोपी को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी रही है और वो हमेशा से एक एक्टर बनने का सपना देखते आए हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए गोपी ने मज़ेदार अंदाज़ में बताया कि ‘गुड्डू’ को नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ये किरदार जैसे उनके भीतर बस गया है। गोपी का अंदाज़ कहीं-कहीं कमल हासन और मोहनलाल की याद दिलाता है। उनकी मां बताती हैं कि भले ही गोपी का ध्यान कई चीज़ों में घूमता रहता है, लेकिन एक्टिंग के लिए उसका प्यार कभी नहीं बदला। यह एक ऐसा जुनून है जो उसके दिल के सबसे करीब है।

मेकर्स ने 'गुड्डू' का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा है –


आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।