मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा का 5 सदस्यीय डेलिगेशन 17 फरवरी को गोंडा जाएगा, मृतक बच्चों के परिजनों से करेगा मुलाक़ात; PWD द्वारा खोदे गए गड्ढे में दबकर हुई थी मौत

गोंडा/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 17 फरवरी 2023 को जनपद गोण्डा जायेगा। जनपद गोण्डा के…

सपा का 5 सदस्यीय डेलिगेशन 17 फरवरी को गोंडा जाएगा, मृतक बच्चों के परिजनों से करेगा मुलाक़ात; PWD द्वारा खोदे गए गड्ढे में दबकर हुई थी मौत
सपा का 5 सदस्यीय डेलिगेशन 17 फरवरी को गोंडा जाएगा, मृतक बच्चों के परिजनों से करेगा मुलाक़ात; PWD द्वारा खोदे गए गड्ढे में दबकर हुई थी मौत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा/लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 17 फरवरी 2023 को जनपद गोण्डा जायेगा। 


जनपद गोण्डा के मनकापुर विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सोतिया के मजरा डिघिया में सड़क निर्माण में पीडब्लूडी द्वारा खुदाई गई मिट्टी की खंती काफी गहरी थी उसमें 4 बच्चे गिर गये जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गयी तथा 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिसकी जानकारी लेने एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ग्राम सोतिया जनपद गोण्डा पहुंचेगा।

    


समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री पूर्व विधायक रामविशुन आजाद , पूर्व विधायक रमेश गौतम ,आनन्द स्वरूप उर्फ पप्पू यादव (निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी) ,  जयेश वर्मा, बलराम यादव (निवर्तमान मनकापुर विधानसभा अध्यक्ष) शामिल है।



गौरतलब है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतिया मजरा डिघिया भरपुरवा में रविवार, 12 फरवरी 2023 को 4 बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए। जिससे उनके ऊपर मिट्टी भर भराकर गिर गई। लोगों ने जेसीबी की मदद से दो बच्चों को बचा लिया, जबकि दो की मौत हो गई। मृतक सगे भाई थे। यहां सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी ने गड्ढा खोद रखा था। 



शिवम (10 वर्ष) पुत्र राम जतनभर व शिवा (12 वर्ष) दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि संजय कुमार(10 वर्ष) पुत्र तुलसीराम राजभर का एक पैर टूट गया है और पंकज कुमार यादव (12 वर्ष) पुत्र धनीराम को हल्की चोट आई थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।