मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Tripura Chunav 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम 4 बजे तक 81.1% वोटिंग

Tripura Election 2023: त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज गुरुवार को मतदान समाप्त हो गया है| इस चुनाव में 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में थे। दो मार्च को नतीजे आएंग…

Tripura Chunav 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम 4 बजे तक 81.1% वोटिंग
Tripura Chunav 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम 4 बजे तक 81.1% वोटिंग | फ़ोटो: TVL News

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज गुरुवार को मतदान समाप्त हो गया है|  इस चुनाव में 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में थे। दो मार्च को नतीजे आएंगे। 



त्रिपुरा की मुख्य चुनाव अधिकारी किरण गिट्टे ने बताया,''आज का चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। शाम 4 बजे तक 81.1 प्रतिशत मतदान हुए हैं। जितने लोग मतदान केंद्र पर आ रहे थे सभी मतदान करके जा रहे थे|




त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। मतदान केंद्रों पर EVM को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है।



चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में शाम 4 बजे तक 81.1 प्रतिशत मतदान हुआ।



कांग्रेस ने कहा,''भाजपा के गुंडे वोटरों को धमका रहे हैं। माताबारी विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों (नंबर 33, 34, 35, 36) पर बीजेपी के गुंडों ने कब्जा कर लिया है और प्रशासन खामोश है|




त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिपल्ब कुमार देब ने गोमती में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं देखते हैं। जनता सर्वोच्च है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने हमें 2018 में सत्ता दी और कोविड के बावजूद हमने राज्य के सभी क्षेत्रों में काम किया।'




चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में 69.60 फीसदी मतदान हुआ है। ये आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। 



कांग्रेस ने कहा,''बीजेपी के आतंक को रोकने के लिए अपना वोट खुद डालें। सूर्यमणिनगर में बूथ नंबर 26,28,29 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला करने की कोशिश की है|  2- मोहनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 3 में भाजपा के गुंडों ने बूथ एजेंट प्रसेनजीत सूत्रधार को बांध दिया है.



मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से अपने लिए वोट की अपील करने के ट्वीट के लिए नोटिस भेजा।



त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, दोपहर एक बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ।



टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा कि ,“मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत 90% से अधिक होगा और त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है| हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार देने की है इसके बाद हम CM के चेहरे की बात करेंगे|



त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, 11 बजे तक 32.06% मतदान हुआ।



त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और  CPI (M) नेता माणिक सरकार ने कहा कि ,“हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं|

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और  CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला। 



त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह नौ बजे तक 13.23% मतदान हुआ।



8:30 AM · Feb 16, 2023: सीएम माणिक साहा ने किया मतदान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।



8:20 AM · Feb 16, 2023

त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा कि ,“जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं लेकिन ये लोग(विपक्ष) कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो|



7:07 AM · Feb 16, 2023

त्रिपुरा में कुल 13.53 लाख महिलाएं सहित 28.13 लाख मतदाता 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 20 महिलाएं हैं| वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी| जिसके बाद चुनाव परिणाम सामने आएंगे|


7:05 AM · Feb 16, 2023

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुए। चुनाव में 259 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे। 


7:0- AM · Feb 16, 2023

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज| वोटिंग को लेकर राज्य में 3,337 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| सुबह 7 बजे शुरू हुआ ये मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा| त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन, सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा के बीच मुकाबला है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।