मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: शादी न होने पर युवक ने तलवार से भाभी को उतारा मौत के घाट, माँ और भतीजे गंभीर रूप से घायल

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास में युवक की शादी न होने से परेशान सनकी युवक ने अपनी माँ, भाभी और दो भतीजो सहित पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें…

गोंडा: शादी न होने पर युवक ने तलवार से भाभी को उतारा मौत के घाट, माँ और भतीजे गंभीर रूप से घायल
गोंडा: शादी न होने पर युवक ने तलवार से भाभी को उतारा मौत के घाट, माँ और भतीजे गंभीर रूप से घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास में युवक की शादी न होने से परेशान सनकी युवक ने अपनी माँ, भाभी और दो भतीजो सहित पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें आरोपी की भाभी की मौत हो गई और मां,दो भतीजे व पड़ोसी घायल हुए है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ,अपर पुलिस अधीक्षक ,सीओ मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज यादव की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमे बनाकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।




जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी भानू यादव के घर पर दर्दनाक घटना हुई। 30 बर्षीय पकंज यादव ने छत पर खेल रहे भतीजा 3 वर्षीय अनुभव यादव,8 वर्षीय आयुष यादव पर हमला करने लगा। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़ी उस की भाभी 30 वर्षीय रेनू यादव और मां 60 वर्षीय राजवंती पर हमला कर दिया। जिस में चारो बुरी तरह से घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बचाने के लिए  दौड़े तो सनकी युवक ने पड़ोसी राजनाथ शुक्ला पर भी हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया ।




घर पर आसपास के तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग  घायल अवस्था मे चारो लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। डॉक्टर एम के गुप्ता ने  रेनू को देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। अनुभव,राजवंती,राजनाथ की हालत गम्भीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जब इस बारे में घायल पड़ोसी राजनाथ शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया की चिल्लाने की आवाज आ रही थी तो वह दौड़े तो देखा कि युवक पंकज यादव ने अपनी भाभी मां भगवती को मारकर घायल कर दिया है जब हम बचाने गये तो हम को भी मार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।





वही जब इस बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नैय्यर से बात की गई उन्होंने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में एक की युवक पंकज यादव जिसकी शादी नहीं हो रही थी इससे परेशान होकर सनकी युवक ने अपनी भाभी, मां, व दो भतीजे को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया है आवाज सुनकर जब पड़ोसी बचाने के लिए दौड़े तो उनको भी मार कर घायल कर दिया है इस घटना में भाभी की मौत हो गई है वही चार लोग माँ, दो भतीजे,व पड़ोसी घायल है जिन का इलाज चल रहा है पुलिस आरोपी 30 बर्षीय पंकज यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।