नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 90,802 नए केस सामने आए|7 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 42 लाख 04 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 90,802 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42,04,614 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1,016 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90,802 नए मामले सामने आए और 1,016 मौतें हुईं। देश में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,04,614 है जिसमें 8,82,542 सक्रिय मामले, 32,50,429 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 71,642 मौतें शामिल हैं|
कल (6 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,95,51,507 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,20,362 टेस्ट कल किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)