मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थाना उमरीबेगमगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गोंडा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने आज (07.09.2022 को) थाना उमरीबेगमगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदी गृह…

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थाना उमरीबेगमगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थाना उमरीबेगमगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने  आज (07.09.2022 को) थाना उमरीबेगमगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदी गृह व थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डो को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 



साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 व 102 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने के भी निर्देश दिए| साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाने के त्योहार, मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। 



पुलिस अधीक्षक ने IGRS/जनशिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्रत्येक IGRS/शिकायती प्रार्थना पत्रो का स्वयं मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने एवं लम्बित विवेचनाओ का भी गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। 



 इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी, थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मुकेश पाण्डेय, पीआरओ व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।