मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

गोंडा: घर के बाहर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत डिक्सिर के वैश्य पुरवा गांव में मंगलवार/बुधवार की रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई| जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप…

गोंडा: घर के बाहर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
गोंडा: घर के बाहर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत डिक्सिर के वैश्य पुरवा गांव में मंगलवार/बुधवार की रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई| जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है| घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है|घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|



मृतक युवक का नाम बृजेश पाठक (30) है| जबकि घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण भान(50) के रूप में हुई है| दोनों चाचा-भतीजा है| डिक्सिर के वैश्य पुरवा गांव में अपने घर के के बाहर दोनों सो रहे थे, रात में अज्ञात हमलावरों ने दोनों को मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 



जब घर के लोग सुबह उठे तो मामले की जानकारी हुई। दोनों खाट पर लहूलुहान पड़े थे। दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण भान का गोंडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।"



पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। साथ ही आकाश तोमर ने टीम गठित कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया,'थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत 1 व्यक्ति की हत्या व 1 व्यक्ति के घायल होने के संबंध में टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं|


 तरबगंज क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठौर ने बताया, " 6/7 सितंबर, 2022 की रात में डिक्सिर के वैश्य पुरवा गांव में घर के बाहर सो रहे दो लोगों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था, जिसमें एक की मौत हो गई है तथा दूसरे का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।