मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अवैध शराब माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई, माफियाओं की 10 साल की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस: नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र

-अवैध शराब माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई- माफियाओं की 10 साल की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस- नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र।- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ…

अवैध शराब माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई, माफियाओं की 10 साल की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस: नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र
अवैध शराब माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई, माफियाओं की 10 साल की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस: नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र | फ़ोटो: TVL News

-अवैध शराब माफियाओं पर होगी कठोर कार्रवाई

माफियाओं की 10 साल की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस- नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर SP ने बनाई रणनीति





गोंडा : प्रदेश सरकार ने कल कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे तो वही गोंडा के आईपीएस रहे शैलेश कुमार पांडेय को अयोध्या जनपद भेजा गया तो लखनऊ से संतोष कुमार मिश्र को गोंडा भेजा गया है देर रात गोंडा पहुंचने के बाद तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने चार्ज लेने के बाद पुलिस अधिकारियों की नब्ज टटोलने में जुट गए है। पुलिस अधीक्षक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल निपटाने के लिए रणनीति बना रहे हैं और चुनाव में सबसे अधिक खलल अवैध शराब के चलते होती है अवैध शराब पर भी कार्रवाई के लिए लगे हुए हैं अवैध शराब माफियाओं के 10 साल की कुंडली पुलिस खंगालने में जुट गई है जो भी शराब माफिया 10 साल से इस धंधे में लिप्त हैं और अगर वह जमानत पर हैं तो उन पर जिलाधिकारी से वार्ता कर फिर से जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है ताकि आगामी चुनाव को सकुशल निपटा सके।




नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे शराब माफिया दो 10 साल से इस धंधे में लिप्त हैं उनकी 10 साल की कुंडली निकाली जा रही है और अगर कोई शराब माफिया जमानत पर हैं और मौजूदा समय में आपराधा की घटना में संलिप्त हैं तो उनकी जमानत तोड़वाकर ऐसे अपराधी को जेल भेजा जाएगा साथ ही जो अन्य अपराधी हैं उनके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी सरकार की गाइडलाइन है उसके अनुरूप जिले में कानून व्यवस्था कायम किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने इस बात को भी साफ कर दिया है जिनके ऊपर कानून का पालन करवाने की जिम्मेदारी है वह भी यातायात नियम के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें नहीं तो सबसे पहले चालान ऐसे पुलिस वालों पर की जाएगी।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।