: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है |प हले चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक 79.79 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।
दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को| बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे।
किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं ममताः गिरिराज
सुवेंदु अधिकारी के भाई की गाडी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना ममता बनर्जी की हताशा के कारण हुआ है। ममता बनर्जी अब सीपीएम से भी आगे बढ़ गईं हैं, कोरिया के नेता किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं। अपने विरोधियों की हत्या करना चाहतीं हैं।
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं।
भाजपा सिद्धांतों को ताक पर रखकर बंगाल में खूब पैसे लुटा रही है- अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों को ताक पर रखकर बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने के लिए खूब पैसे लुटा रही है। पश्चिम बंगाल के लोग उन्हें सत्ता से दूर रखकर जवाब देंगे।
मोदी सरकार देश को फासीवादी तरीके से चलाना चाहती
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार देश को फासीवादी तरीके से चलाना चाहती है। चुनावों में हेरा फेरी, निर्वाचित विधायकों की खरीद फरोख्त और दोनों में कामयाब ना होने पर संसद में बहुमत के दम पर ऐसे तानाशाही समर्थक बिल पास कर चुनी हुई सरकार की शक्तियों को खत्म करना भाजपा के शासन का तरीका है।
टीएमसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाकात
टीएमसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात की। टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि अगले चरण से बूथ एजेंट संबंधित मतदान केंद्र का स्थानीय व्यक्ति होना चाहिए। सीईओ ने हमें इस मामले को देखने का आश्वासन दिया है।' उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ज्ञापन सौंपकर बूथ एजेंटों की नियुक्ति की व्यवस्था को बदलने का अनुरोध किया था। इसमें कहा गया था कि, एजेंट को संबंधित बूथ का मतदाता होना चाहिए और किसी भी बूथ पर किसी को भी अनुमति देनी चाहिए। मगर ये नई प्रणाली हमें स्वीकार नहीं है।