मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: कोरोना काल में हुए अनाथ बच्चों के लिए टास्क फोर्स का गठन, सहायता के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम-हेल्पलाइन नंबर जारी

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है यूपी में कोरोना संक्रमण की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत…

गोंडा: कोरोना काल में हुए अनाथ बच्चों के लिए टास्क फोर्स का गठन, सहायता के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम-हेल्पलाइन नंबर जारी
गोंडा: कोरोना काल में हुए अनाथ बच्चों के लिए टास्क फोर्स का गठन, सहायता के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम-हेल्पलाइन नंबर जारी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है यूपी में कोरोना संक्रमण की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हुआ है उनके भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार निभाएगी। 




शासन के निर्देश पर गोंडा में कोविड़ की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए जिला प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन करके एक कंट्रोल रूम बनाया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिससे ऐसे बच्चों की तत्काल सहायता की जा सके जिनके माता-पिता की मौत कोविड की वजह से हो गई है।




गोंडा जिले के जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसमें कोविड की वजह से अनाथ हुए बच्चों का डेटा इक्कट्ठा किया जाएगा जिसके लिए गांवों में बने कुल 1214 निगरानी समितियो से सम्पर्क किया जा रहा है कि ऐसे बच्चों के बारे मे तत्काल सूचना दे साथ में जिले का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाया गया है ताकि सोशल मीडिया के द्वारा ऐसे बच्चों के बारे मे सूचना मिल सके इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 7518024029 एवं दो अन्य 9453491691, 9451837322 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।