मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस पीएचसी का किया था दौरा...वहां पर दौरे के बाद बंद हुआ वैक्सीनेशन

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 24 मई को गोंडा जिले का दौरा कर कोरोना व ब्लैक फंगस को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया था। सीएम योगी के दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ…

गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस पीएचसी का किया था दौरा...वहां पर दौरे के बाद बंद हुआ वैक्सीनेशन
गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस पीएचसी का किया था दौरा...वहां पर दौरे के बाद बंद हुआ वैक्सीनेशन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है जहाँ सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 24 मई को गोंडा जिले का दौरा कर कोरोना व ब्लैक फंगस को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया था। सीएम योगी के दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य पंतनगर सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया था। हालांकि सीएम का दौरा खत्म होते ही इन स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं उनको वापस लौटना पड़ रहा है। 



बता दें कि 24 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लिया था। सीएम ने जब पीएचसी का जायजा लिया तब गोंडा जिला प्रशासन ने इस पीएचसी पर सजावट, सुंदरता व्यवस्थाओं की भरमार लगा दी था। 24 मई को गोंडा में सब ऑल इज वेल था, लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही सारी सुविधाएं व व्यवस्थाएं धूल में उड़ गई।





वीओ- वहीं स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि यहां पर वैक्सीन खत्म हो गई है।इसके लिए आप लोग अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाइए ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए पूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चमकाया गया था। सीएम के जाते ही वैक्सीन खत्म होने के बाद वैक्सीनेशन नहीं हो पा रही है। लोग अपना रजिस्ट्रेशन तो कर लिए हैं लेकिन वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे हैं। जबकि इस बात की जानकारी DM व CMO को है कि जिस पीएचसी का निरीक्षण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था उस पीएससी पर वैक्सीन नहीं है उसके बावजूद भी अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंतनगर पर वैक्सीन नहीं उपलब्ध हो पाई है।




फाइनल वीओ- वहीं जब इस बारे में मौके पर मिली पीएचसी अधिकारी से बात कि गई तो उन्होंने साफ साफ बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके यहां वेक्सिनेशन का कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां स्वास्थ्य विभाग व उच्च अधिकारियों द्वारा वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। वैक्सीन की मांग के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जैसे ही वैक्सीन आएगी यहां पर वैक्सीनेशन का कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।