गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार , 23 अगस्त, 2022 को बिसुही नदी में मिले दीपक सिंह (12) के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार, 25 अगस्त, 2022 को खुलसा कर दिया| प्रेम प्रसंग को लेकर के 12 वर्षीय दीपक सिंह की हत्या की गई थी। मृतक की बड़ी बहन के प्रेमी ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर आरोपी ने मृतक की गला दबाकर हत्या करके शव को बिसुही नदी में फेंका दिया था। आज पुलिस ने आरोपी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया|
21 अगस्त को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिक किशोर के गुम होने की सूचना लड़के के पिता राजकुमार सिंह पुत्र स्व0 काली प्रसाद सिंह निवासी जनाबनकट मौजा सिरबनकट थाना धानेपुर की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई थी। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक धानेपुर को घटना के अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिये थे।
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त-अमन वर्मा का नाम प्रकाश में आया था। अभियुक्त को आज थाना धानेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अमन वर्मा व मृतक के बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी थी । इसी कारण अभियुक्त अमन वर्मा द्वारा प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने हेतु बिसुही नदी में पिता मेवालाल के सहयोग से शव को फेक दिया था। दीपक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया था।
गोंडा: दो दिन से लापता किशोर का शव नदी में तैरता मिला
गौरतलब है कि,धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीर बनकट के मजरा जनाबनकट के रहने वाले राज कुमार सिंह का बेटा दीपक रविवार को लापता हो गया था। मंगलवार को उसका शव नदी में उतराता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर छात्र की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में बढ़ोत्तरी कर हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: सोनाली डेथ केस में दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
गुरुवार, 25 अगस्त, 2022 को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी अमन वर्मा का मृतक दीपक सिंह के बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी थी। इसी कारण आरोपी अमन वर्मा द्वारा प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए बिसुही नदी में पिता मेवालाल के सहयोग से शव को फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें : भूपेंद्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष