नई दिल्ली: Sonali Phogat Death Case: गोवा पुलिस ने बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है| सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व उनके दोस्त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।फोगाट के परिवार द्वारा की गई शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फोगाट के परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद आज उनका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट क निशान मिले हैं। उनकी ऑटोप्सी में कई 'कुंद चोटों' का पता चला है, यानी चोट अंदरूनी अंगों पर ज्यादा मारी गई है। इससे जाहिर हो रहा है कि सोनाली के साथ हाथापाई हुई है।
ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद गोवा पुलिस ने भाजपा नेता सोनाली की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है| सोनाली फोगट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में '' Multiple Blunt Force Injuries'' का जिक्र है|
यह भी पढ़ें:सोनाली डेथ केस में दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,'भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर आज रात दिल्ली पहुंचेगा| अंजुना थाने में 2 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने मामले में उनके पीए सुधीर व सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोवा IGP ओ.एस. बिश्नोई ने एएनआई को बताया,''सोनाली फोगाट की मौत के मामला में उनके सहयोगी सुखविंदर और PA सुधीर सांगवान को अंजुना पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है|
सोनाली फोगाट की हत्या पर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,''ये बड़ा दुखद समाचार है। हमने गोवा CM और पुलिस अधिकारियों से बात की। परिजनों ने वहां शिकायत लिखकर दी है कि हमको किसी के ऊपर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी जानकारी मिलेगी। विसरा की जांच वहां और चंडीगढ़ में भी की जाएगी|
Sonali Phogat Dies: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत
गौरतलब है कि,23 अगस्त, 2022 को बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (42) का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हरियाणा के हिसार की रहने वाली सोनाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया| अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया| इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था| फोगाट के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बहन के दो साथियों ने उनकी हत्या की|
पंजी में सोनाली फोगट का पार्थिव शरीर आज GMC बम्बोलिम से दाबोलिम हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा है। बाद में उनके शरीर को दिल्ली के रास्ते हिसार ले जाया गया।
हत्या के लिए सोनाली को गोवा लाया गया था: रिंकू
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा कि,'' इनका गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। इनकी हत्या के लिए इन्हें गोवा लाया गया। सोनाली के गोवा आने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। फिल्म के शूटिंग के लिए आने वाली बात पर हमने जांच की तो पता चला कि यहां कोई शूटिंग नहीं थी। यहां कोई कलाकार नहीं था|