मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई| किशोरी ने ताऊ के घर जाकर फांसी लगाई| फांसी पर किशोरी के शव मिलने से सनसनी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया पंचायतनामा…

गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, फांसी पर लटका मिला शव
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, फांसी पर लटका मिला शव — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई| किशोरी ने ताऊ के घर जाकर फांसी लगाई| फांसी पर किशोरी के शव मिलने से सनसनी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया पंचायतनामा, तरबगंज के भैरमपुर दुर्गापुर का मामला।



तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैरमपुर के मजरे दुर्गापुर में शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव उसी के पड़ोसी के घर में लटकता हुआ मिला जिस घर में लड़की का शव फंदे से लटकता मिला वह उसके ताऊ का घर है और उसका घर बगल ही स्थित है।



मृतक का नाम सोनी बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र अभी महज 15 वर्ष ही थी। परिजनों का कहना है कि रात करीब 8 बजे तक सोनी परिवार वालों के साथ ही थी और खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। जिसके बाद सुबह उसका शव उसके बड़े पिताजी के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला।



सूचना पर पहुंची तरबगंज थाने की पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।