गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर में रविवार- 26 जून, 2022 को हुई प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या के बाद इलाके में पटेल समुदाय (कुर्मी समाज) व क्षत्रिय समुदाय में तनाव का माहौल है। अपना दल (एस) की गोंडा इकाई का आरोप है कि ''हत्या के बाद अभियुक्तों के घर पर तोड़फोड़ व आगजनी की गई है| साथ ही पुलिस पर जाँच के नाम पर अभियुक्तों के परिजनों व रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है|
दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह हत्याकांड को लेकर अपना दल (एस) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही अपना दल (एस) ने हत्यारोपियों के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की निंदा कर ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि पटेल समाज का उत्पीड़न किया गया तो पटेल समाज चुप नही बैठेगा। साथ ही थाना छपिया व खोड़ारे में जाँच के नाम पर फर्ज़ी तरीके से बैठाए गये लोगों को तत्काल प्रभाव से सम्मान पूर्वक छोड़ने की भी मांग की है|
अपना दल (एस) के नेता राकेश वर्मा ने पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को ताँबेपुर हत्याकाण्ड के बारे अवगत कराते हुए इस संदर्भ में एक माँग पत्र सौंपा| राकेश वर्मा ने पत्र में 5 मांग की है-जो निम्नलिखित है-
1. अपना दल एस इकाई गोण्डा उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की माँग करता है ।
2. हत्याभियुक्तों के निर्दोष शेष परिवार व नात रिस्तेदारों का जाँच के नाम पर फर्ज़ी उत्पीड़न रोका जाय ।
3. घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा अभियुक्त के घर पर तोड़ फोड़ व आगजनी किया गया, इसकी भी जाँच करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये ।
4. इस संदर्भ में क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबन्ध किये जाये ताकि भविश्य में कोई अप्रिय घटना ना होने पाये।
5. थाना छपिया व खोड़ारे में जाँच के नाम पर फर्ज़ी तरीके से बैठाए गये लोगों को तत्काल प्रभाव से सम्मान पूर्वक छोड़ा जाये।
Also Read: कोर्ट ने कांग्रेस नेता राज बब्बर को सुनाई दो साल की सजा
गौरतलब है कि,''रविवार, 26 जून 2022 दोपहर 01:15 बजे तांबेपुर गांव के बाग में बने मंदिर के पास भोलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| मामले में भोलू की पत्नी दामिनी सिंह चुनावी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम वर्मा उर्फ विक्की, बलजीत वर्मा, गांव के ही अवधेश वर्मा व एक अन्य के खिलाफ थाना छपिया में हत्या व हत्या की साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जबकि इस मामले में मृतक के भाई राहुल सिंह ने भाजपा विधायक प्रभात वर्मा पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध छपिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था| मामले में अब तक एक महिला समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गौरा विधानसभा में रहना है तो ठाकुरों- ब्राह्मणों को अल्लाह-अल्लाह कहना है:बृजभूषण शरण सिंह