मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

गोंडा: प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर में रविवार- 26 जून, 2022 को हुई प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…

गोंडा: प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल
गोंडा: प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर में रविवार- 26 जून, 2022 को हुई प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| ताबेपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की आयोजित भण्डारे के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके सम्बन्ध में थाना छपिया में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 



थाना छपिया पुलिस ने 27 जून 2022 को दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 29 जून 2022 को तांबेपुर निवासी विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।



रविवार- 26 जून, 2022 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की आयोजित भण्डारे के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 



घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा,क्षेत्राधिकारी मनकापुर व प्रभारी निरीक्षक छपिया को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा स्वाट/सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया था। 



https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-two-arrested-including-a-woman-in-durgesh-singh-alias-bholu-massacre


जिसमें पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अन्य आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगी थी। जिसमें आज छपिया पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभियुक्त विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा को एक अवैध तमंचा - जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।