गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में कैडिया पुलिस और एसओजी की टीम संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गया जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया,''थाना कौड़िया पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली| पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर लिए गए है, एक बदमाश को लगी गोली| कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, 03 अवैध तमंचा, 06 जिंदा व 06 खोखा कारतूस बरामद
गोंडा जिले के बिरवा - करनैलगंज मार्ग पर थाना कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत थाना कौड़िया व एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर वाहन चोर अशफाक पुत्र नजीर खान नि० राजा मोहल्ला नई बस्ती थाना को० नगर,जमुना प्रसाद उर्फ रिंकू उर्फ कालिया पुत्र राममिलन,इमरान पुत्र अकरम निवासीगण ग्राम चिउटीपुर थाना कौड़िया गोण्डा को किया गिरफ्तार, एक अभियुक्त अशफाक को जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगी।
चोरो के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, जिंदा,खोखा कारतूस व दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी रूपईडीह में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।अन्य कार्यवाही कौड़िया पुलिस द्वारा की जा रही है।