मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा में 5 वर्षीय मासूम की हत्यारिन मामी गिरफ्तार: गला दबाकर की थी बच्ची की हत्या, फिर शव को तालाब में फेंका

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में हुई 5 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा करके मृतका की मामी को गिरफ्तार कर लिया है| करनैलगंज के गौरवा खुर्द साईं तकिया गावं में मां के साथ…

गोंडा में 5 वर्षीय मासूम की हत्यारिन मामी गिरफ्तार: गला दबाकर की थी बच्ची की हत्या, फिर शव को तालाब में फेंका
गोंडा में 5 वर्षीय मासूम की हत्यारिन मामी गिरफ्तार: गला दबाकर की थी बच्ची की हत्या, फिर शव को तालाब में फेंका — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  यूपी के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में हुई 5 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा करके मृतका की मामी को गिरफ्तार कर लिया है|  करनैलगंज के गौरवा खुर्द साईं तकिया गावं में मां के साथ ननिहाल में रह रही पांच वर्षीय बालिका की हत्या कर तालाब में शव फेंका गया था। कल यानी बुधवार को बच्ची के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला उजागर होने पर पुलिस ने छानबीन कर चंद घंटे में ही वारदात का खुलासा करके मृतका की मामी को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपनी ननद के मासूम बेटी संग मायके में रहने से नाराज थी। इसी के चलते उसने रात में सोते समय मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।



पुलिस ने बताया,''आरोपी महिला नज्जों पत्नी रवि अहमद ने वादी रहीम पुत्र मो0 करीम की 05 वर्षीय लड़की अल्फिशा की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को गांव के पास तलाब में फेंक दिया था। थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। 



बहराइच के थाना फखरपुर के ग्राम सौगाना की रहने वाली अजमेरी अपनी पांच साल की बेटी अल्फिशा के साथ करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द के साईं तकिया में अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को अल्फिशा का शव घर के पास तालाब में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने का खुलासा हुआ था। 



करनैलगंज कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम की पड़ताल में कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद बुधवार को अल्फिशा की मामी नज्जो पत्नी नवी अहमद को शहीद मर्द बाबा मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-5-year-old-girl-strangled-to-death 


नज्जो से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात परिवार के लोग भोजन करके सो गए थे। तभी नज्जो ने चुपचाप अल्फिशा की हत्या करके तालाब में शव फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक नज्जो नहीं चाहती थी कि उसकी ननद व उसकी बेटी उसके घर में रहे। इसी के चलते उसने ये वारदात अंजाम दी। कोतवाल ने बताया कि नज्जो को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।