गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर में कल रविवार को हुई प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है|
रविवार, 26 जून को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ताबेपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की आयोजित भण्डारे के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
प्रधानपति दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू हत्याकांड में संलिप्त 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना छपिया पुलिस ने चौबेपुर निवासी आरोपी सत्यराम वर्मा पुत्र तेजराम वर्मा और सुभावती पटेल पत्नी बलजीत कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि,''रविवार, 26 जून 2022 दोपहर 01:15 बजे तांबेपुर गांव के बाग में बने मंदिर के पास भोलू सिंह को कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर ही रखकर हंगामा कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सत्यराम वर्मा पुत्र तेजराम वर्मा, निवासी तांबेपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा
2. सुभावती पटेल पत्नी बलजीत कुमार पटेल, थाना छपिया