●होली की खुशी गम में हुई तब्दील
●गोंडा में दो अनियंत्रित बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
●दो बाइक सवार की मौके पर हुई मौत अन्य 04 घायल
●पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी
● कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर रेशमफॉर्म के पास की घटना।
गोंडा: गोंडा में कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर रेशमफॉर्म के पास होली खेलने के दौरान नशे में धुत दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवकों की हालत गम्भीर है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाने पुरवा खरगू चांद पुर गांव के निवासी संजू सिंह, महेश सिंह, मोहित तिवारी, दूसरी बाइक पर गुलाम पुरवा गांव के निवासी सुरेंद्र तिवारी, करन पुर गांव के निवासी महादेव यादव और अमरीश तिवारी दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक के नीचे दबे लोगों को उठाया और कोतवाली देहात की पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने अमरीश तिवारी और महेश सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। सभी नशे में धुत होकर होली खेल रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से जबरदस्त टक्कर हो हुई। टक्कर होने के बाद दो युवक बाइक के नीचे दब गए और चार युवक दूर जा कर गिरे। दो युवकों की वहीं पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।