हमीरपुर: हमीरपुर के थाना सुमेरपुर के ग्राम पत्यौरा में बुधवार रात कानपुर के रहने वाले दो युवकों के शव मिले थे। कानपुर के मामा मयंक शर्मा और भांजे विपुल शर्मा की हत्या खेत पर गला दबाकर की गई थी। इसके बाद शवों को बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 3 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| ये हत्याकांड सुमेर पुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में अंजाम दिया गया था। यहां कानपुर में बर्रा के रहने वाले मयंक और विपुल जो आपस में मामा भांजे हैं। इन दोनों और पंच खुरा के रहने वाले संत राम के बीच 20-25 लाखों रुपए का लेनदेन का मामला था।
उसी लेनदेन में ये दोनों 12 मार्च को पंक्खुरा आये हुए थे। जहां दोनों की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने बीती देर रात कुएं से दोनों के खराब हो चुके शव बरामद कर लिए थे। साथ ही वो बाइक भी बरामद कर ली, जिससे दोनों कानपुर से आये थे।
पुलिस ने बताया ''मृतक मयंक शर्मा की बहन प्रिया शर्मा की तहरीर पर दोहरे हत्याकांड में संतराम, उसके पिता शंकरी व मामा रामस्वरूप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोहरे हत्याकांड में पिता, पुत्र और साले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों की हत्या कर शवों को बोरे में भरकर गांव से आठ किमी दूर दनकुंइया के कुएं में फेंक दिया था।
बहन की तहरीर पर मामा के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा किया गया था
14 मार्च प्रिया शर्मा पुत्री स्व0 दयाराम शर्मा निवासी एल0आई0जी 37/38, वैष्नवी बिहार, जरौली फेस - 2, बर्रा थाना बर्रा जिला कानपुर नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को सूचना दी गयी कि 12 मार्च को प्रातः 09.00 बजे उसका भाई मयंक शर्मा व उसकी बहन का लड़का विपुल शर्मा घर से सन्तराम पुत्र शंकरी नि0 ग्राम पत्यौरा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर के बुलाने पर उनके घर गये थे। जिन्हें कॉल किया गया तो मोबाइल बन्द मिले। प्रिया शर्मा द्वारा अपने भाई मयंक शर्मा व बहन का लड़का विपुल शर्मा को सन्तराम व उसके मामा रामस्वरूप द्वारा गायब करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर पर सन्तराम पुत्र शंकरी नि0 ग्राम पत्यौरा व रामस्वरूप पुत्र रामपाल निषाद निवासी ग्राम धाना थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
कुंए से बरामद किये गये थे दोनो युवकों के शव
घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में एस0ओ0जी0 हमीरपुर व थाना सुमेरपुर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी सन्तराम व उसके मामा रामस्वरूप से सघन पूछताछ से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण की निशादेही पर लापता दोनो युवकों के शव व मोटरसाइकिल, जलाला झंझरिया डेरा नहर के पास कुंए से बरामद किये गये।
संतराम मृतक मयंक के पिता दयाराम के साथ एक एनजीओ चलाता था
अभियुक्त संतराम निषाद द्वारा बताया गया कि 12 मार्च को मयंक शर्मा (19) पुत्र स्व0 दयाराम शर्मा व विपुल शर्मा (17) पुत्र राजेन्द्र शर्मा उसके गांव पत्यौरा आयें थे, मंयक शर्मा से करीब दो साल से पहिचान। मंयक शर्मा अपने पिता के समय से ही एनजीओ का काम करता था और वह अभियुक्त संतराम के गांव मिलने अक्सर आया करता था।
खेत पर गला दबाकर की गई थी मामा-भांजे की हत्या
संतराम द्वारा रिस्तेदारों व क्षेत्र के लोगों को आवास दिलाने, सिलाई मशीन दिलाने व लोन दिलाने का फार्म भराकर उन लोगों से काफी पैसा मंयक को दिलाया था तथा संतराम द्वारा स्वंय भी पैसा दिया था। मंयक ने संतराम के मामा रामस्वरूप की जमीन भी बिचवायी थी उसका भी पैसा मंयक ने अपने पास रख लिया था, जब लोगों का काम नही हुआ तो उपरोक्त संतराम ने काम करवाने व पैसा वापस करने की बात मंयक से कही तो आना-कानी करता रहा तथा जब मंयक अपने भांजे विपल के साथ 12 मार्च को संतराम के गांव पत्यौरा आया तो साजिश के तहत संतराम व पिता शंकरी निषाद एंव उसके मामा रामस्वरूप, मंयक व विपुल को चना का होरा खिलाने के बहाने अपने साथ लेकर खेतों पर गये और होरा भूज कर खिलाने लगे, उसी बीच बहाने से पानी लेने के लिये विपुल को पास के ट्यूबेल पर भेज दिया था जैसे ही वह गया तो मौका पाकर तीनों लोगों ने मिलकर मंयक का गला दबाकर मार दिया था तभी मंयक का भांजा विपुल पानी लेकर आया और देखा कि उन लोगों ने मंयक को मार दिया है तो वह पानी फेंककर भागा जिसको उपरोक्त तीनों आरोपियों ने दौडाकर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और वहीं लाही के खेत में ही विपुल का गला दबाकर मार दिया।
दोनों शवों को खेतों में छुपाकर आरोपीगण उसकी मोटरसाईकिल लेकर वापस घर आ गये फिर तीनों लोग रात में मौका पाकर उनकी मोटरसाईकिल लेकर जहां शवों को छुपाये थे वहां गये और शवों को अलग-अलग बोरे में भरकर बारी-बारी मोटरसाईकिल से जलाला झझारिया नहर मार्ग के पास स्थित पुराने कुँए में दोनों लाश व मोटरसाईकिल को छुपाने के उद्देश्य डाल दिये। दोनो शवों को फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगो की सहायता से कुंए से निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सन्तराम निषाद पुत्र शंकरी उम्र करीब 25 वर्ष
2. शंकरी निषाद पुत्र स्व0 सरजू निषाद उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम पत्यौरा थाना सुमेरपुर _ जिला हमीरपुर
3. रामस्वरूप निषाद पुत्र स्व0 रामपाल निषाद उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम धाना थाना __ चाँदपुर जनपद फतेहपुर