मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

गोंडा में दो टप्पेबाज/चोर गिरफ्तार: बाइक की डिग्गी तोड़कर बीस हज़ार लेकर हो गए थे फरार, रात में घरों में चोरी भी करते थे

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र में पेट्रोल टंकी पर टप्पेबाजी करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से चोरी की गई राशि 17000 रुपये के सा…

गोंडा में दो टप्पेबाज/चोर गिरफ्तार: बाइक की डिग्गी तोड़कर बीस हज़ार लेकर हो गए थे फरार, रात में घरों में चोरी भी करते थे
गोंडा में दो टप्पेबाज/चोर गिरफ्तार: बाइक की डिग्गी तोड़कर बीस हज़ार लेकर हो गए थे फरार, रात में घरों में चोरी भी करते थे — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र में पेट्रोल टंकी पर टप्पेबाजी करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से चोरी की गई राशि 17000 रुपये के साथ-साथ 2 तमंचा व कारतूस, नशीली गोलिया व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है|



शुक्रवार को (9 सितंबर 2022 को)  थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत पेट्रोल टंकी पर 02 टप्पेबाजों द्वारा एक युवक की मोटरसाईकिल की डिग्गी तोडकर 20000/- लेकर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना के तत्काल अनावरण हेतु टीमे गठित कर प्र0नि0 इटियाथोक को निर्देशित किया गया था।



थाना इटियाथोक पुलिस ने 02 टप्पेबाज अभियुक्तों (देवराज पुत्र जगदीश सिंह, रिंकू सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह ) को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्तगणो के कब्जे से 17000/- रूपये व 02 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस व नाशीली गोलिया बरामद हुई। 



पुलिस ने बताया,'' देवराज सिंह और रिंकू सिंह ने 9 अगस्त 2022 को थाना इटियाथोक क्षेत्र के मध्यनगर के एक घर में भी चारी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत था|



नाम व पता अभियुक्त:

1. देवराज पुत्र जगदीश सिंह निवासी रामगढवा मौजा दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा

2. रिंकू सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी रामगढवा मौजा दुल्लापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।