मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: ग्राम पंचायत गोनवा में लगे कैंप में 45+ लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु लगाई गई वैक्सीन

कर्नलगंज/गोंडा: तहसील क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्रामपंचायत गोनवा के लखनापुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा संबंधी वैक्सीन लगाने हेतु (टीकाकरण कार्यक्रम) ग्राम…

गोंडा: ग्राम पंचायत गोनवा में लगे कैंप में 45+ लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु लगाई गई वैक्सीन
गोंडा: ग्राम पंचायत गोनवा में लगे कैंप में 45+ लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु लगाई गई वैक्सीन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कर्नलगंज/गोंडा:  तहसील क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्रामपंचायत गोनवा के लखनापुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा संबंधी वैक्सीन लगाने हेतु (टीकाकरण कार्यक्रम) ग्राम सभा के नवनिर्वाचित प्रधान राकेश कुमार मिश्रा के अथक प्रयास से आयोजित किया गया। वैक्सीनेशन कैंप में 45 वर्ष से ऊपर के करीब पचास लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। 



सोमवार को सीएससी हलधरमऊ के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा ग्राम पंचायत गोनवा में वैक्सीनेशन के आयोजित कैंप में ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से आच्छादित किया गया।



 इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के द्वारा ए०एन०एम,आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सफाई कर्मियों के सहयोग से उनके उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित कर जागरूक किया गया। इस मौके पर  प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्रा, सचिव प्रेमा देवी, ए०एन०एम, आशा बहू, सफाई कर्मी रिजवान अहमद , आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं उग्रसेन मिश्रा (एडवोकेट), बब्लू मिश्रा, अशोक, संजय मिश्रा सहित अनेकों संभ्रात लोग ग्रामवासी मौजूद रहे।।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।