मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत: सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

● एसडब्लूएफ जरूरतमंद लोगों व बेजुबान पशुओं की सहायता करने के साथ-साथ कोरोना-योद्धाओं का कर रही है उत्सावर्धन● पत्रकार, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कोरोना योद्धाओं की वजह से ही हमारा देश सुरक…

बागपत: सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
बागपत: सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान | फ़ोटो: TVL News

● एसडब्लूएफ जरूरतमंद लोगों व बेजुबान पशुओं की सहायता करने के साथ-साथ कोरोना-योद्धाओं का कर रही है उत्सावर्धन

● पत्रकार, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कोरोना योद्धाओं की वजह से ही हमारा देश सुरक्षित- राहुल मित्तल



बागपत: कोरोना महामारी में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन जहाँ एक और जरूरतमंद लोगों व बेजुबान पशुओं की सहायता कर रही है, वहीं दूसरी और कोरोना महामारी के विरूद्ध जंग लड़ रहे फ्रंट लाईन वर्करों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी कर रही है। आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने बागपत नगर में उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को सम्मानित किया। 



इस अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्षा वंदना गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में विपुल जैन द्वारा प्रिंट मीड़िया, सोशल मीड़िया जैसे अनेकों मीड़िया प्लेटफार्मो के द्वारा जिस प्रकार कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। 




सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव राहुल मित्तल ने कहा कि पत्रकार, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कोरोना योद्धाओं की वजह से ही हमारा देश सुरक्षित है। ये कोरोना-योद्धा अपनी जान जोखिम में डालकर जिस प्रकार समाज की सेवा कर रहे है, वह काबिले तारीफ है। कहा कि उनकी संस्था कोरोना-योद्धाओ, जरूरतमंदों और बेजुबान पशुओं की सहायता के लिये हर समय तैयार है और इस महामारी के दौरान हर सम्भव मद्द करेगी। 



इस अवसर पर विपुल जैन ने भी संस्था के समाजसेवी कार्यो और बेजुबान पशुओं की सेवा करने के लिये सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के हर सदस्य का आभार व्यक्त किया और संस्था की सराहना की। इस अवसर पर विकास गुप्ता, अनुराधा मित्तल आदि उपस्थित थे।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।