गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गैंगरेप कांड में शामिल पियरौटा के संदीप साह और बैरौना गांव के रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में मक्के की खेत में गई एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर बैरौना गांव के रघु मांझी, लुहसी गांव का आशिक मंसूरी और पियरौटा गांव का संदीप साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी । घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।
गोपालगंज के SDPO नरेश कुमार ने बताया,''24 अगस्त को भोरे थाना क्षेत्र में एक 13 वर्ष की बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है,164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। अब तक 2 अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है बाकी की तलाश जारी है|
मोबाइल जब्त कर लिया गया , चार्जशीट जल्द फाइल की जाएगी: SP
13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर एसपी गोपालगंज आनंद कुमार ने बताया,''पुलिस ने इस मामले में अब तक 2 दो लोगों को गिरफ़्तार किया है, दोनों बालिग हैं। घटना के दौरान जो मोबाइल इस्तेमाल किया गया था उसे जब्त कर लिया गया है। चार्जशीट जल्द फाइल की जाएगी|