कानपुर: थाना नौबस्ता पुलिस ने 34 क्वार्टर देशी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है|
1- थाना नौबस्ता पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ अभियुक्त शिवम गौतम पुत्र प्रेम चन्द्र गौतम को गिरफ्तार किया। थाना नौबस्ता पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खूनी टंकी के पीछे मैदान में शराब के पउवे बेच रहा है | जल्दी व सतर्कता की जाये तो पकड़ा जा सकता है| इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही फोर्स के एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त शिवम गौतम पुत्र प्रेमचन्द गौतम नि0 647/1850 के0डी0ए0 कालोनी अर्रा थाना हनुमन्त विहार कानपुर नगर उम्र 27 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 627/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता अभियुक्त: शिवम गौतम (उम्र 27 वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द गौतम नि0 647/1850 के0डी0ए0 कालोनी अर्रा थाना हनुमन्त विहार कानपुर नगर
बरामदगी: शराब नाजायज 18 पाउवा देशी शराब 200 ML मस्तीहू मार्का
2-थाना नौबस्ता पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ अभियुक्त सुरेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति धोबिन पुलिया हमीरपुर रोड पर एक झोला लिए खड़ा है। वह रोज कि तरीके से ठेकों से थोड़ा थोड़ा शराब खरीद कर एकट्ठा करके अधिक दाम पर रोड पर चलने वाले यात्रियों तथा ड्राइवरों को बेचता है।
जल्दी व सतर्कता की जाये तो पकड़ा जा सकता है | इस सूचना पर थाना नौबस्ता पुलिस एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 कन्हई लाल गुमा हाल पता - 276/46 लवकुश बिहार नौबस्ता कानपुर नगर व मूल पता ग्राम कनवापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 38 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 629/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता अभियुक्त: सुरेश कुमार गुप्ता (उम्र 38 वर्ष) पुत्र स्व0 कन्हई लाल गुप्ता हाल पता -276/46 लवकुश बिहार नौवस्ता कानपुर नगर व मूल पता ग्राम कनवापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
बरामदगी: शराब नाजायज 16 पाउवा देशी शराब 200 ML मस्तीहू मार्का