मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर न्यूज़: गोरखपुर में IIT की स्थापना की मांग, सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत गोरखपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है और यह शि…

गोरखपुर न्यूज़: गोरखपुर में IIT की स्थापना की मांग, सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
गोरखपुर न्यूज़: गोरखपुर में IIT की स्थापना की मांग, सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा | फ़ोटो: TVL News


गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत गोरखपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है और यह शिक्षा, व्यापार व पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। पूर्वांचल व बिहार के लगभग 20 जिले अपनी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए गोरखपुर पर निर्भर हैं।  


रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और अकल्पनीयसे कार्य हुए हैं। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए दोनों नेताओं को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गोरखपुर को और अधिक संसाधन मिलेंगे।  


उन्होंने कहा कि गोरखपुर में रेलवे का बड़ा नेटवर्क और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर है। इसके बावजूद यहां के मेधावी छात्र IIT की पढ़ाई के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर, दलित और वंचित वर्ग के छात्रों को संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता करना पड़ता है।  


**रवि किशन शुक्ला** ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल निर्णय लिया जाए और गोरखपुर में IIT की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस पहल के लिए हर आवश्यक सहयोग देने के लिए तत्पर है। यदि यह संस्थान गोरखपुर में स्थापित होता है, तो यह क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा का द्वार खोलेगा और संपूर्ण पूर्वांचल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।