मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह

रियल लाइफ के नायक रील लाईफ (परदे) के खलनायक पप्पू यादव अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए पप्पू यादव ने हर साल की भाँति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर होली मिलन का समारोह धूमधाम से मनाया है। महाराष्ट…

पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह
पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह | फ़ोटो: TVL News

रियल लाइफ के नायक रील लाईफ (परदे) के खलनायक पप्पू यादव अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए पप्पू यादव ने हर साल की भाँति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर होली मिलन का समारोह धूमधाम से मनाया है। महाराष्ट्र, मुंबई, वडाला स्थित शिव शंकर नगर में पप्पू यादव ने होली मिलन का आयोजन किया, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने बिरहा लोकगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया। बिरहा लोकगीत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, वाराणसी बिरहा लोकगीत गायक शैलेंद्र यादव और मुंबई की रहवासी लोकगीत गायिका प्रियंका गुप्ता ने अपनी मधुर होली गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया और होली के गीतों के साथ होली के रंग से सराबोर कर दिया। पप्पू यादव ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का जोरदार स्वागत किया और सभी पर सूखा रंग, अबीर, गुलाल और पुष्प से सभी के साथ होली खेला।


बता दें कि वडाला, शिव शंकर नगर में दो पीढ़ी पहले फिल्म अभिनेता पप्पू यादव के दादाजी ने होली मिलन समारोह के शुरुआत किया था, इस अवसर पर बिरहा लोकगीत का प्रोग्राम भी रखते थे। उसके बाद जाने-माने पहलवान उनके पिताजी भी हर वर्ष धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित करते रहे हैं और अब विगत कई वर्षों से पप्पू यादव ने जिम्मेदारी उठाई है और हर वर्ष धूमधाम से बिरहा लोकगीत गायन के साथ होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें बढ़-चढ़कर बहुत से उत्तर भारतीय भाग लेते हैं और साथ ही स्थानीय मुंबई कर भी इस होली मिलन समारोह में हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं तथा होली मानते हैं।


गौरतलब है कि पप्पू यादव ने अपने फिल्में करियर की शुरुआत मेगास्टार व सांसद रवि किशन की सुपरहिट फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2' से बतौर खलनायक शुरू किया था। तब से लेकर अब तक वे दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित कई भोजपुरी फिल्म स्टार के साथ बतौर खलनायक अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी उनकी खास पहचान होती है। वह परदे पर जहां खलनायक का किरदार करते हैं, वहीं रीयल लाइफ में वह बतौर नायक के रूप में नजर आते हैं। वे हमेशा जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए तैयार रहते हैं और बढ़-चढ़कर समाज सेवा में भाग लेते हैं। मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह उनके समाजसेवा की साराहना होती है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।