मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोरखपुर न्यूज़: सीएम के पहल पर सहजनवा में बनेगा फ्लाईओवर,केन्द्रीय मंत्री से मिले सासंद विधायक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल से सहजनवा में फ्लाईओवर बनेगा।जिसको लेकर सदर सांसद रविकिशन शुक्ल व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को दिल्ली में सङक एवं केन्द्रीय सङक एवं परिवहन मंत्री नितिन…

गोरखपुर न्यूज़: सीएम के पहल पर सहजनवा में बनेगा फ्लाईओवर,केन्द्रीय मंत्री से मिले सासंद विधायक
गोरखपुर न्यूज़: सीएम के पहल पर सहजनवा में बनेगा फ्लाईओवर,केन्द्रीय मंत्री से मिले सासंद विधायक | फ़ोटो: TVL News


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल से सहजनवा में फ्लाईओवर बनेगा।जिसको लेकर सदर सांसद रविकिशन शुक्ल व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को दिल्ली में सङक एवं केन्द्रीय सङक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया।हाइवे पर बोक्टा से सहजनवा तक फ्लाईओवर बनाने के लिए पत्रक सौंपा।केन्द्रीय मंत्री ने जल्द ही मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया।फ्लाईओवर निर्माण से हाइवे पर आवागमन का सुलभ हो जायेगा।


सीएम योगी के नेतृत्व सहजनवा विधान सभा विकास पर विकास कर रहा है।सीएम के प्रयास से सहजनवा में जल्द फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू होगा।जिसके तहत सासंद व सहजनवा विधायक ने केन्द्रीय मंत्री से मिलकर पत्रक सौंपकर बताया गोरखपुर के सहजनवाँ में एन.एच. 27 गोरखपुर से लखनऊ को जाती है। एन.एच. 27 के दोनों तरफ पूर्वाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र गीडा बसा हुआ  है।हाइवे के दोनों तरफ कई डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज, सहजनवाँ बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर , अनेक  बड़े होटल, मिनी स्टेडियम और अटल आवासीय विद्यालय आदि स्थित है। जिसके कारण प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन रहता है। यहाँ अनेक बड़ी-बड़ी अन्तराष्ट्रीय कम्पनियाँ कार्यरत है।सेक्टर 22में ट्रांसपोर्टनगर स्थानों पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण हमेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।काफी दिनों से जीरो प्वाइंट से सहजनवा तक सभी कट बन्द होने से स्थानीय व बाहरी लोगों व शिक्षक एवं विद्यार्थीयों को आठ दस किलोमीटर घूमकर लेन बदलना पङता है।परिवहन मंत्री को सासंद व विधायक ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए पत्रक सौंपा।जिसपर मंत्री ने जल्द उनकी मांग पूरी करने आश्वासन दिया।


गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एनएच-27 पर बोक्टा से सहजनवां तक एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण की मांग की। सांसद और विधायक ने केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में एक पत्र सौंपते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर क्षेत्र के सुचारु यातायात और औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।


*औद्योगिक क्षेत्र और बढ़ती ट्रैफिक समस्या*


सांसद रवि किशन ने बताया कि एनएच-27 के दोनों ओर गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) स्थित है, जिसमें कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे पेप्सिको, आईजीएल, गैलेन्ट, क्यान डिस्टलरी और इंडियन ऑयल कार्यरत हैं। इसके अलावा, इस मार्ग पर सहजनवां बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर, मिनी स्टेडियम, अटल आवासीय विद्यालय, डिग्री कॉलेज और प्रमुख होटल भी मौजूद हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।  


उन्होंने कहा कि एनएच-27 पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे बोक्टा, ट्रांसपोर्ट नगर और गीडा चौराहे पर भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर, जीरो पॉइंट से सहजनवां तक सभी कट बंद होने से स्थानीय नागरिकों, बाहरी यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को 8-10 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।  


*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहजनवां का विकास*

सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से सहजनवां क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और फ्लाईओवर का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।  


*केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक आश्वासन*


सांसद रवि किशन और विधायक प्रदीप शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन में भी तेजी आएगी।  


गोरखपुर और सहजनवां के नागरिकों के लिए यह फ्लाईओवर यातायात की प्रमुख समस्या का स्थायी समाधान साबित हो सकता है। सांसद और विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि इस परियोजना को मंजूरी कब तक मिलती है और निर्माण कार्य कब शुरू होता है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।