मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना 'पहिले से पटल बानी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत में शानदार अदाकारी से सनसनीखेज बनी अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदा से सबको रिझा रही हैं और अपने हुश्न का जादू सब पर चला रही हैं। वहीं पॉपुलर सिंगर सृष्टी भारती अपनी सुरीली आवा…

काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना 'पहिले से पटल बानी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना 'पहिले से पटल बानी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी संगीत जगत में शानदार अदाकारी से सनसनीखेज बनी अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदा से सबको रिझा रही हैं और अपने हुश्न का जादू सब पर चला रही हैं। वहीं पॉपुलर सिंगर सृष्टी भारती अपनी सुरीली आवाज से सभी श्रोताओं पर मधुर तान से अपना मुरीद बना लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर सृष्टी भारती की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत 'पहिले से पटल बानी' आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।


इसके लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा काजल त्रिपाठी पिंक कलर की कलरफुल चोली और व्हाईट लहँगा पहने कहीं जा रही हैं। उसकी खूबसूरती देखकर एक्टर विकाश यादव मोहित हो जाता है और उससे आशिकी करना चाहता है। इस पर काजल उससे समझाते हुए कहती है कि...

'पीछे पीछे घूमल हमरा छोड़ द, मन में जवन आस बा ऊ तोड़ द, एगो छोरा के कोरा सटल बानी हो, सटल बानी हो, बाबू पहिले से हम, बाबू पहिले से हम त पटल बानी हो, बाबू पहिले से हम त पटल बानी हो...'


इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'होली के बाद मस्ती से भरपूर यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आया है। जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। यह सांग देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है, क्योंकि इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'पहिले से पटल बानी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। एक तरफा प्रेमी की भूमिका में एक्टर विकाश यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।